ePaper

क्वार्टर में हुए चोरी की मामले की खुलासे के लिए जीआरपी तांत्रिकों की शरण में

Updated at : 26 Apr 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
क्वार्टर में हुए चोरी की मामले की खुलासे के लिए जीआरपी तांत्रिकों की शरण में

सीवान : करीब एक सप्ताह पूर्व सीवान रेलवे कॉलोनी के रेल कर्मचारी अनिल कुमार श्रीवास्तव के क्वार्टर में हुए चोरी की मामले की खुलासे के लिए जीआरपी तांत्रिकों की शरण में चली गयी है. दो दिनों से जीआरपी के थानाध्यक्ष नंद किशोर सिंह अनिल कुमार श्रीवास्तव के क्वार्टर में तांत्रिक को लेकर जा रहें है […]

विज्ञापन

सीवान : करीब एक सप्ताह पूर्व सीवान रेलवे कॉलोनी के रेल कर्मचारी अनिल कुमार श्रीवास्तव के क्वार्टर में हुए चोरी की मामले की खुलासे के लिए जीआरपी तांत्रिकों की शरण में चली गयी है. दो दिनों से जीआरपी के थानाध्यक्ष नंद किशोर सिंह अनिल कुमार श्रीवास्तव के क्वार्टर में तांत्रिक को लेकर जा रहें है तथा तांत्रिक द्वारा घर के लोगों से कभी दीपक जलाने तो कभी अक्षत, हल्दी आदि की मांग की जा रही है. मंगलवार को दोपहर में करीब दो बजे थानाध्यक्ष तांत्रिक को लेकर चोरी वाले स्थान पर पहुंचे. तांत्रिक ने कुछ पुजापाठ करने के बाद दीपक जलाया तथा शाम तक मामले का भंडाफोड़ करने का दावा किया गया.

लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आज बुधवार को दोपहर बारह बजे फिर तांत्रिक पहुंचा तथा घर के लोगों से कहा कि अक्षत लेकर मेरे गुरु के पास मैरवा चलना होगा. वही चोरों के नाम का खुलासा करेंगे. एक तरफ हम 21वीं सदी की ओर जाने की बात कह रहें है. दूसरी ओर तांत्रिकों में विश्वास कर रहें. दोनों एक साथ संभव नहीं है. माना की तांत्रिक चोरों के नाम व पता का खुलासा कर चोरों को पकड़वाने में मदद कर देगा. उस परिस्थिति में हमारे समाज में पुलिस की भूमिका शून्य हो जाती है .

घटना का खुलासा नहीं होने व चोरी की वारदात नहीं बंद होने पर दी आंदोलन की चेतावनी : सहायक इंजीनियर के कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जीआरपी थानाध्यक्ष को पत्र लिख आरोप लगाया है कि घटना के दो दिनों तक आपके द्वारा घटना के संबंध में कोई न तो जांच की गयी और न पूछताछ. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि हमलोगों ने दो चोरों को पकड़ा था. उन्होंने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया तथा तीसरे अपराधी चंदन का नाम बताया गया. दोनों ने बताया था कि चंदन के कहने पर वे दोनों चोरी करने आये थे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों अपराधियों को आपको सौंपा गया.
लेकिन आपने बिना कुछ उनसे पूछताछ किये उन्हें छोड़ दिया गया. अनिल श्रीवास्तव ने अपने पत्र में लिखा है कि आपके द्वारा दोनों अपराधियों को छोड़े जाने के बाद उनके द्वारा धमकी दी जा रही है. उन्होंने थानाध्यक्ष से चोरी गये सामान को बरामद करने का आग्रह किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि रेल कॉलोनी परिसर में अनाधिकृत रूप से घुमने वाले लोगों पर रोक लगाते हुए चोरी की घटनाओं पर रोक लगाया जाये. ताकि रेलकर्मी बिना तनाव के काम कर सके. उन्होंने आरोप लगाया है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो माना जायेगा कि चोरी की घटना में आपकी भी संलिप्तता है. इस परिस्थिति में सीवान के सभी रेलकर्मी आंदोलन करने को बाध्य होंगे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola