दहेज नहीं देने पर पीट कर घर से भगाया

अररिया : बौंसी थाना क्षेत्र के सैदपुर वार्ड संख्या 13 निवासी राजिया पिता मो एकलाख ने महिला थाना में पति समेत 09 के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि उसका निकाह 05 जुलाई 17 को जोकीहाट थाना क्षेत्र के मसुरिया निवासी मो शाकिब से हुआ था. निकाह […]
अररिया : बौंसी थाना क्षेत्र के सैदपुर वार्ड संख्या 13 निवासी राजिया पिता मो एकलाख ने महिला थाना में पति समेत 09 के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि उसका निकाह 05 जुलाई 17 को जोकीहाट थाना क्षेत्र के मसुरिया निवासी मो शाकिब से हुआ था. निकाह के वक्त विवाह का खर्चा कह कर एक लाख रुपये व एक बाइक भी दिया.
ससुराल पहुंचने पर उसके पति, ससुर मो जकीर, सास तहसीना, शहनाज, शाहिद, मुंतजीर, शबनम आरा, जोकीहाट थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी मो अजीम पीड़िता पर 02 लाख रुपये व बाइक देने का दबाव बनाने लगे. बाद आरोपियों ने उसे खाना-पीना देना बंद कर दिया. पुत्री के साथ हो रही प्रताड़ना की खबर पिता मो एकलाख पहुंचे, तो दहेज में दिये गये सामान को रख कर आरोपियों ने घर से निकाल दिया. महिला थानाध्यक्ष मीरा कुमारी ने जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




