ePaper

बिहार : जाप (लो) के प्रदेश अध्‍यक्ष अखलाक अहमद ने संभाला पदभार

Updated at : 19 Jun 2017 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : जाप (लो) के प्रदेश अध्‍यक्ष अखलाक अहमद ने संभाला पदभार

पटना: जन अधिकार पार्टी (लो) के नवनियुक्‍त प्रदेश अध्‍यक्ष अखलाक अहमद ने आज बिहार की राजधानी पटनामें जगदेव पथ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया. पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्‍होंने कहा कि पार्टी के संरक्षक और सांसद पप्‍पू यादव ने हमें जो जिम्‍मेवारी सौंपी है, उसका हम […]

विज्ञापन

पटना: जन अधिकार पार्टी (लो) के नवनियुक्‍त प्रदेश अध्‍यक्ष अखलाक अहमद ने आज बिहार की राजधानी पटनामें जगदेव पथ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया. पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्‍होंने कहा कि पार्टी के संरक्षक और सांसद पप्‍पू यादव ने हमें जो जिम्‍मेवारी सौंपी है, उसका हम निष्‍ठापूर्वक करेंगे.अखलाक अहमद ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनाधार विस्‍तार प्राथमिकता होगी. पार्टी की नयी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन जल्‍द ही किया जाएगा.

उनके साथ पदभार ग्रहण करने वालों में राष्‍ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद, प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव कुमार और अभियान समिति के प्रदेश अध्‍यक्ष आनंद मधुकर शामिल हैं. इस अवसर पर राष्‍ट्रीय महासचिव सह प्रवक्‍ता राघवेंद्र कुशवाहा, राजेश रंजन पप्‍पू, अकबर अली परवेज, अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष महताब आलम, प्रदेश छात्र परिषद के अध्‍यक्ष गौतम आनंद, अजय कुमार, विजय मेहता, रामयतन यादव, सुरेश यादव, राजीव कुमार कुसुम, निरंजन यादव, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, सुनील कुमार पप्‍पू, नवल किशोर यादव और रविकांत सिन्‍हा ने पदभार करने वाले पदाधिकारियों को बधाई दीहै.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola