UP Chunav 2022: बीजेपी सरकार ने किसानों और नौजवानों को धोखा दिया है, प्रयागराज में बोले नरेश उत्तम पटेल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Oct 2021 10:35 PM

विज्ञापन

Prayagraj News: सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि बीजेपी सिर्फ सत्ता पर काबिज रहना जानती है. उसका ध्यान, महंगाई, किसान नौजवान की ओर बिलकुल नहीं है. आज पेट्रोल-डीजल और घरेलू ईंधन के दाम आसमान की ऊंचाइयों को छू रहे है. सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह से फेल हो गई है.

विज्ञापन

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों और नौजवानों को सिर्फ धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता पर काबिज रहना जानती है. उसका ध्यान, महंगाई, किसान नौजवान की ओर बिलकुल नहीं है.

सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल और घरेलू ईंधन के दाम आसमान की ऊंचाइयों को छू रहे हैं. सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह से फेल हो गई है.

Also Read: UP Chunav: बीजेपी सरकार ने केवल दो काम किये, पहला नाम बदलना और दूसरा शौचालय बनवाना, हरदोई में बोले अखिलेश यादव

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने और नौजवानों को रोजगार देने के वादे को भी पूरा नहीं किया. आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी.

Also Read: अखिलेश यादव के ज्ञान को सुनकर मुलायम सिंह भी माथा पकड़ लेंगे, बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने ऐसा क्यों कहा?

नरेश उत्तम पटेल ने यह बातें के पी कॉलेज ग्राउंड पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी की किसान नौजवान यात्रा के समापन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही.

इनपुट: एस के इलाहाबादी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola