ePaper

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में महामना की प्रतिमा का सिलापट बदलने पर छात्रों में आक्रोश, FIR दर्ज करने की मांग

Updated at : 22 Apr 2022 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में महामना की प्रतिमा का सिलापट बदलने पर छात्रों में आक्रोश, FIR दर्ज करने की मांग

छात्र नेता अजय सम्राट ने कहा 21 दिसंबर 2021 को प्रतिमा से शिलापट उखड़वा कर नाम बदला गया है. यह कृत्य इलाहाबाद विश्वविद्यालय की गरिमा के विपरीत है. इसके साथ ही छात्रों ने विरोध जताते हुए मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की.

विज्ञापन

Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में महामना मदन मोहन मालवीय की मूर्ति स्थापना के समय लगे सिलापट पर अंकित पूर्व कुलपति प्रोफेसर आर आर तिवारी का नाम हटाकर वर्तमान कुलपति का नाम अंकित कराए जाने को लेकर विश्वविद्यालय में नया विवाद छिड़ गया है.

undefined

छात्र नेता अजय सम्राट का कहना है कि कैंपस में स्थापित मालवीय जी की प्रतिमा का शिलान्यास पूर्व कुलपति प्रोफेसर आर आर तिवारी के कार्यकाल में किया गया था. शिलापट पर उन्हीं का नाम अंकित था, लेकिन विश्वविद्यालय के कुछ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका नाम हटाकर वर्तमान कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव का नाम अंकित कर दिया है, जो कि नैतिक मूल्यों के खिलाफ है. इस संबंध में छात्र नेता अजय सम्राट ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देते हुए मामले की जांच के साथ ही ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

undefined

Also Read: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स हुए प्रमोट, आंदोलन के बाद मिला था आश्वासन

इस संबंध में अजय सम्राट ने पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर लगे शिलापट की फोटो जारी करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों की शह पर रातों-रात अवैध तरीके से सिलापट को तोड़कर वर्तमान की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव का सिलापट पर नाम लगा दिया गया.

undefined

Also Read: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में अवैध तरीके से रह रहे छात्र, जल्द शुरू होगी कार्रवाई

अजय सम्राट ने कहा 21 दिसंबर 2021 को प्रतिमा से शिलापट उखड़वा कर नाम बदला गया है. यह कृत्य इलाहाबाद विश्वविद्यालय की गरिमा के विपरीत है. इसके साथ ही छात्रों ने विरोध जताते हुए मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की. साथ ही यह भी कहा कि यदि मुकदमा दर्ज कर कारवाई नहीं की गई तो वह न्यायालय की शरण लेंगे.

इस मौके पर छात्र नेता आकाश यादव, शिवा चौबे ,राहुल पटेल, हरेंद्र यादव, सत्यम बाजपेई, अभिषेक यादव, शिवबली ,ज्ञान गौरव, नवनीत यादव,दीपक कुमार,अनुराग यादव,आदि लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola