ePaper

Aligarh News: मूसेपुर हत्याकांड के 7 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तारी

Updated at : 14 Jul 2022 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
Aligarh News: मूसेपुर हत्याकांड के 7 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तारी

अलीगढ़ में लोधा क्षेत्र के मूसेपुर गांव में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष मामले में अलीगढ़ पुलिस की 6 टीमें लगी हुई हैं. मामले में 10 को जेल भेजा जा चुका है. अभी 7 और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में लोधा क्षेत्र के मूसेपुर गांव में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष मामले में अलीगढ़ पुलिस की 6 टीमें लगी हुई हैं. मामले में 10 को जेल भेजा जा चुका है. अभी 7 और आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

7 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी 6 टीमें

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूसेपुर गांव में हुए डबल मर्डर प्रकरण में पुलिस की 6 टीमें फरार 7 आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिसमें पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाशस राम सिंह, रवि, भूपेंद्र, बुधपाल, कालू, राजू, नीता, अवधेश शामिल हैं.

आगरा, मथुरा, भरतपुर में होने की सूचना

मूसेपुर हत्याकांड में 7 फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस को फरार आरोपियों के आगरा, मथुरा और भरतपुर में होने का सुराग मिला है. मूसेपुर हत्याकांड के शेष फरार आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी हो सकती है.

1 एसएसआई, 2 लेपर्ड कर्मी हो चुके हैं सस्पेंड

मूसेपुर डबल मर्डर मामले में घटना वाले दिन लापरवाही बरतने को लेकर 1 एसएसआई और 2 लेपर्ड कर्मियों को लाइन हाजिर करने के बाद सस्पेंड कर दिया गया था, जिसमें एसएसआई अनिल यादव, लेपर्ड कर्मी सिपाही नितेश कुमार व अक्षय कुमार शामिल हैं.घटना के बाद से ही मूसेपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. गांव पूरी तरह से छावनी बना हुआ है. गांव में पीएससी व पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात है. एसपी सिटी प्रकरण की जांच में जुटे हुए हैं.

क्या था हत्याकांड का पूरा मामला

मूसेपुर हत्याकांड के दोनों पक्ष देवेंद्र और भूरी सिंह के पिता चचेरे-तहेरे भाई थे. बहुत समय से संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. घटना से 15 दिन पहले पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह ने भूरी सिंह की खेत की मेढ़ को काट दिया था, जिसको लेकर के दोनों में विवाद हुआ था. भूरी सिंह के पुत्र विजेंद्र सिंह ने थाना लोधा में रेडीमेड गारमेंट की दुकान में चोरी की रिपोर्ट गांव के ही देवेंद्र सिंह, ललित और राजू के खिलाफ कराई थी, जिसमें पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज किया था.

10 जुलाई को रिंकू का छोटा भाई टिंकू खेत पर जा रहा था, तभी चोरी के मुकदमे से गुस्साए पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह व उसके परिवार के लोगों ने उसे घेर लिया. वह वहां से बचकर परिवार के सदस्यों के बीच पहुंचा. सूचना पर टिंकू के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें रिंकू के पिता भूरी सिंह व विवाहित बहन राधा की गोली लगने से मौत हो गई.

रिपोर्ट- चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola