Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी के लिए जारी शासनादेश को ठेंगा दिखा रही अंबेडकर यूनिवर्सिटी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Apr 2022 5:53 AM
शासनादेश के अनुसार 15 जून 2021 को अलीगढ़ मंडल के सभी कॉलेज राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य यूनिवर्सिटी से संबंध होने के कारण, इन डिग्री कॉलेजों के दस्तावेज, फाइल डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा द्वारा राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी को सौंप देने चाहिए. मगर...
Aligarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट अलीगढ़ की राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में सत्र 2022-23 से पढ़ाई शुरू कराने की रफ्तार पर आगरा की डॉ भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी ने पॉवर ब्रेक लगाए हुए हैं. डॉ भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी से 21 जनवरी 2022 से अलीगढ़ मंडल के डिग्री कॉलेजों की फाइलें मांगी जा रही हैं, पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी को फाइलें तो दूर एक पन्ना भी नहीं मिला है. शासन द्वारा निर्गत अधिसूचना 28 अप्रैल 2021 के अनुसार 15 जून 2021 से राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की अधिकारिता के अधीन जनपद अलीगढ़ एटा कासगंज हाथरस के समस्त महाविद्यालय विश्वविद्यालय से संबद्ध हो गए.
शासनादेश के अनुसार 15 जून 2021 को अलीगढ़ मंडल के सभी कॉलेज राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य यूनिवर्सिटी से संबंध होने के कारण, इन डिग्री कॉलेजों के दस्तावेज, फाइल डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा द्वारा राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी को सौंप देने चाहिए. इसको लेकर 21 जनवरी से 4 फरवरी 2022 तक राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा पत्राचार किया. 16 फरवरी 2022 को राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कुलसचिव व्यक्तिगत रूप से आगरा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव से मिले. 24 फरवरी 2022 को राजभवन में आयोजित कुलपतिगणों की बैठक में कुलाधिपति ने पुराने विश्वविद्यालय नए विश्वविद्यालय को सहयोग करें, यह निर्देश जारी किया था. लगातार राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय द्वारा अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से डिग्री कॉलेजों की फाइल को दस्तावेज सौंपने को कहा जा रहा है, पर अभी तक फाइलें दस्तावेज तो दूर एक पन्ना भी प्राप्त नहीं हुआ है. इस बारे में राजा महेंद्र प्रताप सिंह कुलपति प्रोफेसर चंद्रशेखर ने 21 मार्च 2022 को अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा अनुभाग को भी पत्र लिखा.
Also Read: Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी ने स्थायी मान्यता के लिए 408 कॉलेजों से मांगे आवेदन
शासनादेश के अनुसार राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ को सभी डिग्री कॉलेजों की फाइलें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से मिल जानी चाहिए थी. एक ओर डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति प्रो विनय पाठक ने प्रभात खबर को बताया कि सभी दस्तावेज फाइलें तैयार हैं, कभी भी उठा कर ले जाएं. राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी पर कोई कर्मचारी नहीं है, जो इन फाइलों को ले जाए. तो दूसरी ओर वहां के रजिस्ट्रार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभी दस्तावेजों फाइलों की लिस्ट बनाई जा रही है उसके बाद दस्तावेज व पत्रावलियां सोंप दी जाएंगी.
Also Read: Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर होगा AMU के सिटी स्कूल का नाम, दान में मिली जमीन
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति के सभी दस्तावेज तैयार होने और रजिस्ट्रार के अभी लिस्ट बनाई जा रही है के विरोधाभासी बयानों के कारण राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी असमंजस में हैं राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर चंद्रशेखर ने प्रभात खबर को बताया कि डॉ बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा से कई बार पत्राचार किया गया, परंतु अभी तक कुछ भी हैंडोवर नहीं किया गया है, जिससे यूनिवर्सिटी के कार्य में बाधा आ रही है. रजिस्ट्रार महेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से जवाब आ रहा है कि तैयार कर रहे हैं, जबकि इसमें तैयार करने वाली कोई बात नहीं है. फाइलों की पेजिंग कर इंडेक्स बनाना है और हैंड ओवर कर देना है.
Also Read: Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी ने शोध के लिए बनायी कमेटी, इनको किया गया शामिल
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के एक असिस्टेंट रजिस्ट्रार को अटैच किया गया था और फाइनेंस ऑफीसर को अतिरिक्त चार्ज दिया गया था. फिर भी इन दोनों अधिकारियों के माध्यम से डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय को डिग्री कॉलेज के दस्तावेज और फाइलें नहीं सोंप पा रहा है.
Also Read: Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति-रजिस्ट्रार को अलीगढ़ में मिला आवास
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को सत्र 2022-23 की शुरुआत करनी है और संबंध 400 से ज्यादा कॉलेजों मैं सत्र शुरू होना है. दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी इस नए विश्वविद्यालय के द्वारा होनी है, पर डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा फाइल उपलब्ध न कराने के कारण सत्र के लेट होने का खतरा मंडरा रहा है.
Also Read: Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में उठी छात्रसंघ चुनाव की मांग, कुलपति से मिले छात्र
अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय बनने के बाद आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबंध अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस जिले के डिग्री कॉलेजों को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कर दिया गया. अलीगढ़ जिले के 148, हाथरस के 91, एटा के 131, कासगंज के 38 डिग्री कॉलेज राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी से संबंध है.
रिपोर्ट : चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










