Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी ने स्थायी मान्यता के लिए 408 कॉलेजों से मांगे आवेदन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2022 8:12 PM

विज्ञापन

अलीगढ़ मंडल के सभी विधानसभा के 408 कॉलेजों में चल रहे अस्थाई पाठ्यक्रमों की स्थायी मान्यता के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी ने 22 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं. यह कॉलेज अभी तक आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध थे.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज के 408 कॉलेजों में चल रहे अस्थाई पाठ्यक्रमों की स्थायी मान्यता के लिए अलीगढ़ की नई स्थापित राज्य विश्वविद्यालय राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी ने 22 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं. यह कॉलेज अभी तक आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध थे.

408 कॉलेज राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी से होंगे संबद्ध

पूर्व में आगरा की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से संबंध अलीगढ़ मंडल के 408 कॉलेज, जिसमें 148 कॉलेज अलीगढ़, 131 एटा, 91 हाथरस और 38 कॉलेज कासगंज के हैं, अब सत्र 2022 के अलीगढ़ की नई राज्य यूनिवर्सिटी राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी से सम्बद्धता लेनी होगी.

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. महेश कुमार ने अलीगढ़ मंडल के सभी महाविद्यालय को 22 फरवरी तक अस्थाई पाठ्यक्रमों की स्थाई मान्यता के लिए पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. डिग्री कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में संबद्धता के समय पहले कुछ गलतियां पाई गई थी, ऐसे में इन कॉलेजों को अस्थाई मान्यता दी गई थी. अब गलतियों को सुधार कर दोबारा से पत्रावली प्रेषित करने के आदेश हुए हैं.

बीएड कॉलेजों के शिक्षकों का भी होगा सत्यापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज जिले के सभी बीएड कॉलेजों के शिक्षकों का सत्यापन होगा. इसके लिए रजिस्ट्रार डॉ. महेश कुमार ने सभी प्राचार्य और प्रबंधकों से शिक्षकों का डाटा एक निर्धारित प्रारूप में मांगा है.

Also Read: AMU के मेडिकल-डेंटल कॉलेज में 21 फरवरी से होगी ऑफलाइन पढ़ाई, हॉस्टल के लिए कोरोना सर्टिफिकेट जरूरी

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola