"एआइ प्लेसमेंट रेडी बूटकैंप " का आयोजन

31 | Prabhat Khabar Network
बोकारो के गुरु गोबिंद सिंह टेक्निकल कैंपस में छात्रों के लिए एआइ प्लेसमेंट रेडी बूटकैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने छात्रों को नई तकनीक सिखाई।
बोकारो : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस, बोकारो के एनएएसीबी प्लस प्लस मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों के लिए एआई प्लेसमेंट रेडी बूटकैंप का आयोजन किया गया.
उद्घाटन कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जारूहार ने किया और स्वागत भाषण दिया. वक्ता मनोज राज थे, जो आइआइटी खड़गपुर के पूर्व छात्र हैं और एआई एमएल इंजीनियरिंग में 3 वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने इस विषय पर प्रस्तुति दी और इंटरैक्टिव सत्र के दौरान छात्रों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए. जीजीइएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह और सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने छात्रों को इस तरह के कौशल वर्धन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










