Kavita Chaudhary Died: कविता चौधरी का 67 साल की उम्र में निधन, इन सीरियल्स से खूब बटोरी सुर्खियां

Updated:
विज्ञापन
Kavita Chaudhary Died: कविता चौधरी का 67 साल की उम्र में निधन, इन सीरियल्स से खूब बटोरी सुर्खियां

Kavita Chaudhary Died: अभिनेत्री कविता चौधरी, जिन्हें उनके टेलीविजन शो उड़ान और सर्फ विज्ञापनों में ललिताजी की भूमिका के लिए याद किया जाता है, का गुरुवार रात निधन हो गया. उनके भतीजे अजय सयाल ने बताया कि अभिनेत्री को अमृतसर में कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

विज्ञापन

Kavita Chaudhary Died: दूरदर्शन के मशहूर धारावाहिक ‘उड़ान’ में पुलिस अधिकारी ‘कल्याणी’ की भूमिका निभाने वाली कविता चौधरी का गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने महज 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. कविता को 1980 के दशक के अंत में टेलीविजन में दिखाए जाने वाले सर्फ के विज्ञापन के जरिए घर-घर में गृहिणी ललिता जी के रूप में पहचान मिली थी. कविता चौधरी का जन्म 1 जनवरी, 1954 को अमृतसर, पंजाब, भारत में हुआ था. उन्होंने 1970 के दशक की शुरुआत में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और वह जल्द ही भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक बन गईं.अभिनेत्री ने कई फिल्मों और टेलीविजन शो में अभिनय किया, जिनमें उड़ान, हम लोग और ललिताजी शामिल हैं.


कविता चौधरी का निधन
उनके रिश्तेदार अजय सयाल ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘अमृतसर के एक अस्पताल में कल रात साढ़े आठ बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. उन्हें निम्न रक्तचाप की दिक्कत के कारण कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उनकी हालत बिगड़ गई गई थी.’’ कविता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह यहां किया गया. उनके परिवार में भांजा सयाल और एक भांजी है.

पढ़ें-मुकेश अंबानी की ये 3 टिप्स को हमेशा फॉलो करते हैं रणबीर कपूर, बोले- लाइफ की सबसे बड़ी सीख मिली…


कविता चौधरी ने इन सीरियल्स में किया काम
कविता को महिला सशक्तीकरण पर आधारित धारावाहिक ‘उड़ान’ में आईपीएस अधिकारी कल्याणी सिंह की भूमिका के लिए खूब पसंद किया गया था. यह धारावाहिक 1989 से 1991 के बीच दूरदर्शन पर आया था. कविता ने न सिर्फ इसमें अभिनय किया था बल्कि उन्होंने ही इसकी कहानी लिखी थी और निर्देशन भी किया था. यह धारावाहिक उनकी बड़ी बहन एवं पुलिस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के जीवन पर आधारित था.


दूरदर्शन के कई धारावाहिक में आ चुकी थी नजर
‘उड़ान’ में उनके अलावा शेखर कपूर भी थे. महामारी के दौरान इस धारावाहिक को दोबारा दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया थाय अभिनेता अमित बहल ने कविता के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा,‘‘ कविता चौधरी जी, इस बार आपने लंबी उड़ान भरी.’’ कविता ने दूरदर्शन के धारावाहिक ‘योर ऑनर’ और ‘आईपीएस डायरीज’ का भी निर्माण किया था.

पढ़ें-Kuch Khattaa Ho Jaay Review: खट्टा नहीं बल्कि कड़वा अनुभव है सिंगर से एक्टर बनें गुरु रंधावा की यह फिल्म

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola