ePaper

Israel Hamas War: जो बाइडन ने मिस्र और कतर से हमास पर दबाव बनाने की अपील की

Updated at : 06 Apr 2024 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
Joe Biden

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

Israel Hamas War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मिस्र और कतर के नेताओं को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने कहा कि हमास पर दबाव डाला जाए ताकि बंधकों को छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो सके.

विज्ञापन

Israel Hamas War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (joe biden) ने शुक्रवार को मिस्र और कतर के नेताओं को पत्र लिखकर उनसे हमास पर इस बात का दबाव बनाने के लिए कहा कि वह इजराइल के बंधकों के संबंध में समझौता करे. बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. इससे एक दिन पहले बाइडन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा था कि वह गाजा में छह माह से जारी युद्ध को रोकने के लिए प्रयास दोगुने करें.

बाइडन प्रशासन के अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन कुछ बंधकों के परिवार के सदस्यों से सोमवार को मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि अब भी 100 लोग हमास के कब्जे में हैं. बाइडन ने बंधकों के बारे में इस सप्ताह के अंत में बातचीत के लिए सीआईए निदेशक बिल बर्न्स को काहिरा में तैनात किया है और इसके बाद मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को पत्र लिखे गए हैं.

Read Also : Israel Hamas War: रमजान के दौरान गाजा में रहेगी शांति? UNSC में प्रस्ताव पारित, तत्काल युद्ध विराम की मांग

अस्थाई युद्ध विराम ही एकमात्र रास्ता

व्हाइट हाउस (The White House) के अधिकारियों ने कहा कि बंधकों की रिहाई के लिए और मानवीय मदद पहुंचाने के लिए अस्थाई युद्ध विराम ही एकमात्र रास्ता है. अधिकारी ने बताया कि बाइडन ने नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत में स्पष्ट किया कि अमेरिकी नागरिकों सहित बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर प्रयास किया जाना चाहिए. अमेरिकी राष्ट्रपति ने साथ ही किसी समझौते के लिए इजरायली वार्ताकारों को पूरे अधिकार देने के महत्व पर भी चर्चा की.

Read Also : Israel Attack: खाड़ी देश में बढ़ा एक और जंग का खतरा, ऐसे तैयार हो रही युद्ध की जमीन

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola