Hanuman ji ki Aarti: मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान जी की आरती, जीवन के सभी दुख-दर्द हो जाएंगे दूर
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 14 Nov 2023 7:44 AM
Hanuman ji ki Aarti: हनुमान जी की आरती पढ़ने से जीवन के सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं. मान्यता है कि हनुमान भक्तों पर शनिदेव भी कृपा बरसाते है. हनुमान जी की आरती करने पर जीवन के सभी संकट दूर हो जाते है.
Hanuman ji ki Aarti: मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा आराधना करने से भक्तों को संकट से मुक्ति मिलती है और उसकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है. मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा पढ़ने के बाद हनुमान की की आरती करने का विशेष महत्व है. हनुमान जी की आरती पढ़ने से जीवन के सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं. मान्यता है कि हनुमान भक्तों पर शनिदेव भी कृपा बरसाते है. हनुमान जी की आरती करने पर जीवन के सभी संकट दूर हो जाते है.
Hanuman Ji Ki Aarti: हनुमान जी की आरती
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।
अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।
दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।
लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।
पैठी पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।
बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।
सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।
लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।
जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
Also Read: Hanuman Chalisa: मंगलवार के दिन जरूर पढ़ें हनुमान चालीसा, श्रीगुरु चरन सरोज रज निजमनु मुकुरु सुधारि…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










