लव राशिफल 03 मार्च 2026: आज रिश्तों में बढ़ेगी नज़दीकियां या आएगी दूरियां? जानें क्या कहती है आपकी राशि

आज का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 03 March 2026: आज का दिन आपके पार्टनर के साथ कैसा बीतेगा. झगड़ा होगा या आज रोमांटिक पल गुजरेगा. यह सबकुछ जाननें के लिए पढें आज का लव राशिफल.
Aaj Ka Love Rashifal 03 March 2026: आज 03 मार्च 2026 है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन पूर्णिमा है. पूर्णिमा वह विशेष तिथि होती है, जब भावनाओं का ज्वार अपने चरम पर होता है. आज कुम्भ राशि में सूर्य-मंगल-बुध-राहु की चतुर्ग्रही युति और सिंह राशि में चंद्रमा-केतु का ग्रहण योग प्रेम जीवन में बड़ी उथल-पुथल मचाने वाला है. कुछ राशियों के लिए आज रोमांस की बारिश होगी, तो कुछ के लिए अलगाव का खतरा मंडरा रहा है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आज आपका लव लाइफ
मेष राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा-केतु की युति किसी पुराने राज को खोलकर विवाद पैदा कर सकती है. चंद्र ग्रहण के कारण पार्टनर के बीच बेवजह का संदेह दूरियां बढ़ा सकता है. हालांकि, वैवाहिक जीवन में रोमांस बना रहेगा, लेकिन शाम के समय जीवनसाथी से अनबन की आशंका है. वाणी पर नियंत्रण रखें वरना रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच सकता है.
वृषभ राशि: आज खुशियों का संचार होगा क्योंकि एकादश भाव में शुक्र और शनि की मौजूदगी आपके आकर्षण को बढ़ा रही है. प्रेमी के साथ आज आप कोई बड़ा सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में तालमेल शानदार रहेगा और आप साथ में यादगार पल बिताएंगे. लेकिन ध्यान रहे, कुम्भ राशि का राहु आपके पार्टनर के मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर सकता है, इसलिए पारदर्शिता बनाए रखें.
मिथुन राशि: आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए थोड़ा डरावना हो सकता है क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा-केतु और ग्रहण का प्रभाव आपके संवाद में कड़वाहट ला सकता है. छोटी सी बात पर प्रेमी से तीखी बहस होने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आज आपको झुकना पड़ सकता है. रोमांटिक पलों की कमी खलेगी, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी.
कर्क राशि: आज प्रेम के सागर में डूबने का दिन है क्योंकि भाग्य स्थान का शुक्र आपके रिश्तों में नई ताजगी लाएगा. पार्टनर के बीच लंबे समय से चल रहा मनमुटाव आज खत्म होगा. वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा, और आप साथ में कोई धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं. हालांकि, कुम्भ के मंगल के प्रभाव से पार्टनर के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, इसे शांति से संभालें.
सिंह राशि: सावधान रहें, आज आपकी राशि में चंद्रमा और केतु की मौजूदगी और ग्रहण आपके लिए खतरे की घंटी है. आपके और पार्टनर के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के कारण दरार आ सकती है. प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन काफी तनावपूर्ण रह सकता है. वैवाहिक जीवन में भी अनबन के योग हैं, लेकिन अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो शाम तक स्थितियां कुछ रोमांटिक हो सकती हैं.
कन्या राशि: प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपकी राशि के सप्तम भाव में शुक्र और शनि की युति वैवाहिक जीवन में गंभीरता और प्रेम दोनों लाएगी. पार्टनर के लिए आज मुलाकात के अवसर बनेंगे, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. पार्टनर की कोई बात आपको आहत कर सकती है, जिससे आप उदास महसूस करेंगे. एकांत में समय बिताना बेहतर होगा.
तुला राशि: आज आपकी लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगने वाला है. कुम्भ राशि में बुध और शुक्र के प्रभाव से आपकी बातचीत पार्टनर का दिल जीत लेगी. प्रेमी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार और सुखद रहने वाला है. शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं होगा. हालांकि, संतान को लेकर पार्टनर से हल्की नोकझोंक हो सकती है, जिसे आप अपनी समझदारी से सुलझा लेंगे.
वृश्चिक राशि: आज का दिन प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा क्योंकि चतुर्थ भाव का राहु-मंगल योग सुखों में कमी कर सकता है. प्रेमी जोड़ों के बीच ईर्ष्या और कॉम्पिटिशन की भावना पैदा हो सकती है, जो रिश्ते के लिए घातक है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है. रोमांटिक पलों के लिए आपको खुद पहल करनी होगी, तभी बात बनेगी.
धनु राशि: आज भाग्य आपका साथ देगा क्योंकि कुम्भ राशि के ग्रह आपके आत्मविश्वास को बढ़ा रहे हैं. पार्टनर के बीच लंबे समय बाद मुलाकात होगी जो काफी रोमांटिक रहने वाली है. वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और आप पुराने मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ेंगे. लेकिन ध्यान रहे, चंद्रमा-केतु की स्थिति आपके पार्टनर को थोड़ा मूडी बना सकती है, उनका ख्याल रखें.
मकर राशि: आज आपकी लव लाइफ में कुछ गंभीर बदलाव आ सकते हैं. द्वितीय भाव का सूर्य-मंगल आपकी वाणी को कठोर बना सकता है, जिससे पार्टनर आपसे नाराज होकर दूरी बना सकता है. वैवाहिक जीवन में छोटे-छोटे विवादों को तूल न दें, वरना बात कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकती है. शाम के समय पार्टनर के साथ डिनर पर जाना तनाव को कम करने में मददगार साबित होगा.
कुंभ राशि: आपकी राशि में ग्रहों का जमावड़ा आज आपको प्रेम के मामले में बहुत भावुक और कभी-कभी गुस्सैल बना सकता है. प्रेमी के साथ आज आपके रिश्ते में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, कभी बहुत प्यार तो कभी बहुत नफरत महसूस होगी. वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति को लेकर अनबन हो सकती है. आज का दिन धैर्य की परीक्षा लेने वाला है.
मीन राशि: आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए बहुत ही नाजुक रहने वाला है क्योंकि आपके लग्न में शनि और शुक्र की युति आपको बहुत ज्यादा गंभीर बना देगी. पार्टनर के बीच आज सन्नाटा छाया रह सकता है. वैवाहिक जीवन में रोमांस की जगह जिम्मेदारियां ले लेंगी. अगर आप अपने पार्टनर को समय नहीं देंगे, तो वह आपसे बहुत ज्यादा नाराज हो सकता है. रिश्तों में गर्माहट लाने के लिए खुलकर बात करें.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
यह भी पढ़ें: मार्च 2026 मासिक लव राशिफल: किस राशि की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, किसे मिलेगा सच्चा प्यार?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




