विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से 29 किलो गांजा बरामद, कोच में मिले दो लावारिस बैग, 14.50 लाख रुपये की खेप जब्त
Visakhapatnam Express: औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर विशाखापट्टनम एक्सप्रेस के कोच से दो लावारिस बैग में 29 किलो गांजा बरामद हुआ. आरपीएफ और जीआरपी ने करीब 14.50 लाख रुपये की खेप जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच शुरू की.
Visakhapatnam Express: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से करीब 29 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 14.50 लाख रुपये बताई जा रही है. कार्रवाई के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया.
कोच में पड़े मिले दो लावारिस बैग
जानकारी के अनुसार, नियमित जांच के दौरान विशाखापट्टनम एक्सप्रेस के एक कोच में दो लावारिस बैग पड़े मिले. काफी देर तक बैग के मालिक की तलाश की गई, लेकिन कोई सामने नहीं आया. इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने बैग की तलाशी ली.

तलाशी में मिला 29 किलो गांजा
बैग खोलने पर उसमें कई पैकेटों में रखा करीब 29 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. अधिकारियों ने तत्काल मादक पदार्थ को जब्त कर लिया. इसकी बाजार कीमत लगभग 14.50 लाख रुपये आंकी गई है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज होगा मामला
आरपीएफ और जीआरपी ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों से पूछताछ के आधार पर बैग रखने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि गांजे की खेप ट्रेन के जरिए एक राज्य से दूसरे राज्य भेजी जा रही थी. जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सौंपा जाना था.
इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










