ePaper

छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

Updated at : 17 Aug 2023 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ बीजेपी के सीनियर लीडर एवं मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया है. उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमन सिंह ने शोक जताया है.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहे लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया है. वह 82 वर्ष के थे. बीजेपी नेताओं ने बृहस्पतिवार (17 अगस्कोत) यह जानकारी दी. बीजेपी नेता ने बताया कि लीलाराम भोजवानी ने राजधानी रायपुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. राजनांदगांव जिले के निवासी भोजवानी को कुछ दिनों पहले इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने बुधवार की रात अंतिम सांस ली.

आज लखौली मुक्तिधाम में होगा लीलाराम भोजवानी का अंतिम संस्कार

पार्टी के नेताओं ने बताया कि लीलाराम भोजवानी के पार्थिव शरीर को राजनांदगांव ले जाया गया है. आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बीजेपी नेताओं ने कहा कि भोजवानी की अंतिम यात्रा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनके निवास से निकलेगी तथा उनके पार्थिव शरीर को जिला भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. भाजपा नेताओं ने बताया कि अंतिम संस्कार यहां लखौली मुक्तिधाम में होगा.

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है. भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने जीवन भर आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया.

भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

1990 में पहली बार विधायक बने थे लीलाराम भोजवानी

लीलाराम भोजवानी पहली बार वर्ष 1990 में और फिर वर्ष 1998 में राजनांदगांव विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. वह 1990 में अविभाजित मध्य प्रदेश में सुंदर लाल पटवा सरकार में मंत्री बने थे. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लीलाराम भोजवानी के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने आम जनता के कल्याण के लिए लीलाराम भोजवानी के योगदान को भी याद किया.

Also Read: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

भूपेश बघेल ने लीलाराम भोजवानी को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है. भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने जीवन भर आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं.’

आज भोजवानी हमें छोड़कर चले गये, यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को श्रीधाम में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह कठिन दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

डॉ रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी लीलाराम भोजवानी के निधन पर दुख व्यक्त किया. डॉ रमन सिंह इस वक्त राजनांदगांव से विधायक हैं. रमन सिंह ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के निधन की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है.’

Also Read: छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान

रमन सिंह ने भोजवानी के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया

पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज भोजवानी हमें छोड़कर चले गये, यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को श्रीधाम में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह कठिन दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.’

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola