7th Pay Commission: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों के वेतन-भत्ते बढ़ाने का ऐलान

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गयी है. महंगाई भत्ता समेत आवास भाड़ा भत्ता में भी वृद्धि हुई है. इतना ही नहीं, सैलरी में भी इजाफा करने का ऐलान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में की है.
छत्तीसगढ़ में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भूपेश बघेल की सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं हैं. सरकार ने कहा है कि इन घोषणाओं का लाभ सभी सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों एवं दैनिक वेतनभोगियों समेत सभी वर्गों के कर्मचारियों को मिलेगा. सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में चार फीसदी की वृद्धि के साथ-साथ आवास भाड़ा भत्ता और वेतन में भी वृद्धि की घोषणा की है. इससे सरकारी कर्मचारी बेहद खुश हैं.
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के मानसून सत्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और वेतन में बढ़ोतरी सहित कई घोषणाएं कीं. अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सीएम ने ये बड़ी घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा कि डीए में चार फीसदी की वृद्धि की जायेगी. साथ ही सातवें वेतनमान के मुताबिक, आवास भाड़ा भत्ता भी सरकारी कर्मचारियों को उनकी सरकार देगी.
छत्तीसगढ़ के 5 लाख सरकारी कर्मचारी होंगे लाभान्वित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस घोषणा से छत्तीसगढ़ में काम कर रहे लगभग पांच लाख सरकारी कर्मचारी लाभान्वित होंगे. महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों को बेसक यानी मूल वेतन पर कुल 42 फीसदी डीए मिलेगा. इस पर राज्य सरकार को 800 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करना होगा. बता दें कि भूपेश बघेल ने संविदा पर काम कर रहे 37 हजार कर्मचारियों के वेतन में 27 फीसदी की भारी-भरकम वृद्धि करने की घोषणा की है.
Also Read: छत्तीसगढ़ में नक्सल क्षेत्र के बच्चे बन रहे हैं डॉक्टर और इंजीनियर, सीएम भूपेश बघेल हुए गदगद
दैनिक वेतनभोगियों के वेतन में 4000 रुपये की वृद्धि
विधानसभा में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दैनिक वेतन भोगियों के वेतन में 4,000 रुपये की वृद्धि की जायेगी. इससे राज्य सरकार को 240 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे. इतना ही नहीं, राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में 1650 अतिथि शिक्षकों के मानदेय में प्रति माह 2,000 रुपये की वृद्धि की गयी है. छह हजार पटवारियों को प्रति माह 500 रुपये संसाधन भत्ता देने का भी प्रस्ताव किया गया है.
सातवें वेतनमान के आधार पर मिलेगा आवास भाड़ा भत्ता
अनुपूरक बजट के मुताबिक, राज्य के सभी शासकीय सेवकों को छठे वेतनमान के स्थान पर सातवें वेतनमान पर बी श्रेणी शहर के लिए नौ प्रतिशत और सी तथा अन्य शहरों के लिए छह प्रतिशत आवास भाड़ा भत्ता दिया जायेगा. इसका असर यह होगा कि राज्य सरकार को 265 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय करना होगा.
Also Read: भाजपा विधायक छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए करेंगे प्रचार, लिस्ट में अर्जुन के बेटे पवन सिंह का भी नाम शामिल
पुलिस आरक्षकों को मिलेगा 8000 रुपये किट भत्ता
छत्तीसगढ़ के सभी पुलिस आरक्षकों को सालाना 8,000 रुपये किट भत्ता दिया जायेगा. इसके साथ ही मितानिन ट्रेनर, ब्लॉक को-आर्डिनेटर और हेल्प डेस्क ऑपरेटर्स को प्रतिदिन दैनिक प्रोत्साहन भत्ता 100 रुपये मिलेगा. इस पर राज्य सरकार के राजस्व पर 11 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा.
6,031 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शासकीय सेवकों के लिए की गयी इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए राजकोष को कुल 1,764 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा. विधानसभा में हुई चर्चा के बाद सदन ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 6,031 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित कर दिया.
Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, घोषणापत्र के लिए 31 सदस्यीय समिति गठित
केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हुआ महंगाई भत्ता
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब बढ़कर केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हो गया है. महंगाई भत्ता में वृद्धि सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत होती है. यह देश में थोक एवं खुदरा महंगाई दर के आधार पर बढ़ता है. सरकारें अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार वृद्धि करती है. कर्मचारियों की सैलरी में डीए के एरियर का भी भुगतान किया जाता है.
सरकारी कर्मचारियों को रहता है डीए में वृद्धि का इंतजार
केंद्र हो या राज्य, सभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि का इंतजार रहता है. महंगाई भत्ता बढ़ने से उनका वेतन भी बढ़ जाता है और साल में दो बार एकमुश्त एरियर की राशि भी मिल जाती है. छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को इस बार दोहरी खुशी मिली है, क्योंकि उनके महंगाई भत्ते में तो वृद्धि की ही गयी है, उनकी सैलरी में भी इजाफा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




