Bihar Rain Alert: बिहार के 18 जिलों में 9 और 10 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Apr 2025 3:03 PM
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 9 और 10 अप्रैल को बिहार के 18 जिलों में बारिश होगी. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी और वज्रपात की भी संभावना है. आइये जानते हैं पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के किन जिलों के लिए चेतावनी जारी किया है.
Bihar Rain Alert: बिहार मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बाच से राहत भरी खबर दी है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के 18 जिलों में 9 और 10 अप्रैल को बारिश होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान इन जिलों में तेज हवा चलने, मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ऐसे मौसम में किसानों को एहतियात बरते की सलाह दी है.

बिहार के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के जिन जिलों के लिए उसमें सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, कटिहार, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जिला शामिल है. बिहार मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश के अलावा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी. साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की सलाह
मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी की गई सलाह में कहा गया है कि वाहन चलाते समय सतर्क रहें और गाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें. मौसम में हो रहे बदलावों पर ध्यान रखते हुए, आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए तैयार रहें. बिजली चमकने और मेघ गर्जन के समय पेड़ों के पास न जाएं. तेज हवाओं के दौरान विशेष रूप से नाव से यात्रा करने से बचें. कृषि से संबंधित सलाह में किसानों को यह सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों की देखभाल करें, विशेष रूप से कटाई के बाद. खलिहानों में रखे गए अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखे और इस दौरान अपने पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखें.
इसे भी पढ़ें: कहां गया 19000 मरीजों का रिपोर्ट, अब क्या होगा, सदर अस्पताल में मचा हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










