16.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

सितंबर में रांची आयेंगे अमित शाह

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रवास कार्यक्रम के तहत सितंबर माह में रांची आयेंगे. यह जानकारी भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में दी.उन्होंने पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधि, कार्य योजना, विभिन्न मोरचा की गतिविधियों, पंडित दीनदयाल कार्य विस्तार योजना, पूर्णकालिक […]

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रवास कार्यक्रम के तहत सितंबर माह में रांची आयेंगे. यह जानकारी भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में दी.उन्होंने पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधि, कार्य योजना, विभिन्न मोरचा की गतिविधियों, पंडित दीनदयाल कार्य विस्तार योजना, पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के प्रवास व उनके प्रशिक्षण के संबंध में विचार-विमर्श किया. साथ ही वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने व केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने को कहा. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने की.
सुश्री पांडेय वार्षिक चक्रीय प्रवास के क्रम में रांची आयी हैं. वे पांच मई को गुमला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली लौट जायेंगी. बैठक में उपाध्यक्ष विद्युत वरण महतो, समीर उरांव, ऊषा पांडेय, प्रिया सिंह, सत्येंद्र नाथ तिवारी, आदित्य साहू, सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल, मनोज सिंह, नूतन तिवारी, जेबी तुबिद, राजेश शुक्ल, सरिता श्रीवास्तव, प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल बर्णवाल, प्रवीण प्रभाकर, शिवपूजन पाठक आदि मौजूद थे.
कार्यकर्ताओं ने किया सरोज पांडेय का स्वागत
दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय का स्वागत गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने किया. इसमें महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहु, महामंत्री दीपक प्रकाश, सीमा शर्मा समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel