ePaper

Vastu Tips: पूजा करते समय की गई इन गलतियों की वजह से नहीं मिलता फल, 80 प्रतिशत लोग आज भी हैं अनजान!

Updated at : 24 Dec 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for puja room

पूजा घर के लिए वास्तु टिप्स AI generated image

Vastu Tips: पूजा करते समय छोटी-छोटी वास्तु गलतियों से बचकर आप अपनी पूजा को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रख सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सुधारकर आप पूजा का पूरा फल पा सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन किया जाए तो जीवन में काफी पॉजिटिव और अच्छे बदलाव आते हैं वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो इसके परिणाम उतने ही बुरे हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में पूजा करने को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. कहा जाता है अगर आप वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों को नजरअंदाज करते हैं तो आपक पूजा असफल होती है और साथ ही आपको पूजा का फल भी नहीं मिलता है. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अगर पूजा सही नियमों और सही जगह पर की जाए तो घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. तो चलिए उन नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिनका पालन कर आप अपनी पूजा का पूरा फल पा सकते हैं.

पूजा घर की सही दिशा क्यों है जरूरी?

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि पूजा घर के लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर-पूर्व या फिर ईशान कोण ही होता है. जब आप इस दिशा में पूजा करते है तो आपका मन पूरी तरह से शांत रहता है और साथ ही आपको पूजा का भी पूरा फल काफी जल्दी मिलता है. इसके अलावा आपको कभी भी पूजा घर को बेडरूम में, किचन या फिर सीढ़ियों के नीचे नहीं बनाना चाहिए. वास्तु शास्त्र में इन जगहों को बिलकुल भी उचित नहीं माना गया है. आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना है कि आप पूजा घर को हमेशा ही साफ-सुथरी और शांत जगह पर बनाएं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: शुक्रवार को किए गए ये उपाय जीवन में कभी नहीं होने देते पैसों की कमी, शुक्र होता है मजबूत और घर में आती है सुख-समृद्धि

गलत दिशा में बैठकर पूजा करने की गलती

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि जब आप पूजा कर रहे हों तो आपका मुख हमेशा ही भगवान की तरफ होना चाहिए. पूजा का फल पाने के लिए इस बात का खास ख्याल रखें कि आपका मुख पूर्व या फिर उत्तर दिशा की तरफ ही हो. अगर आप गलत दिशा की तरफ मुख करके भगवान की पूजा करते हैं तो आपको फोकस करने में दिक्कत होती है और साथ ही आपको पूजा का फल भी नहीं मिल पाता है.

पूजा घर में गलत चीजें रखना

कई घरों में यह देखा जाता है कि पूजा घर में भगवान की मूर्तियों के साथ पुराने कैलेंडर, तस्वीरें, अगरबत्ती या फिर खाली डब्बे रखे हुए होते. वास्तु शास्त्र के जानकार इसे काफी बड़ी गलती बताते हैं. जानकार बताते हैं कि पूजा घर में सिर्फ पूजा से जुड़ी प्योर और साफ चीजें ही रखी होनी चाहिए. अगर आपने पूजा घर में टूटे हुए दीपक, खंडित मूर्तियां या फिर फटी हुई तस्वीरें रखी हैं तो आपको उन्हें तुरंत ही निकाल देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: मां लक्ष्मी की कृपा और सुख-समृद्धि के लिए अमीर लोग घर में रखते हैं ये 4 चीजें, आप भी रखें और देखें बदलाव

भगवान की बहुत ज्यादा मूर्तियां रखना

अक्सर यह देखा गया है कि पूजा घर में हम बहुत सारी मूर्तियां या फिर तस्वीरों को रख देते हैं. वास्तु के जानकार बताते हैं कि पूजा घर में एक ही भगवान की एक से ज्यादा मूर्तियां या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए. जब आप पूजा घर में एक ही भगवान की बहुत सारी मूर्तियां रखते हैं तो इससे आपका मन भटकता है और साथ ही एनर्जी का बैलेंस भी बिगड़ता है.

गलत समय पर पूजा करना

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे किसी भी समय नहाकर पूजा-पाठ करने लग जाते हैं. वास्तु के जानकार ऐसा करने से मना करते हैं. वे बताते हैं कि पूजा करने के लिए सुबह का समय या फिर ब्रह्म मुहूर्त सबसे शुभ और सबसे उत्तम होता है. देर रात या फिर जल्दबाजी में की गयी पूजा आपके दिल से नहीं जुड़ पाता है. रोज एक तय समय पर श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करने से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इन खास दिनों में घर पर क्यों नहीं बनानी चाहिए रोटी? वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच!

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola