दक्षिण अफ्रीका: जहरीली गैस के रिसाव से बड़ा हादसा, तीन बच्चों समेत 16 लोगों की मौत

Police stand near a covered body in the Angelo settlement in Boksburg, South Africa, Thursday, July 6, 2023. Police said over a dozen people, including children, have died from a toxic gas leak in the informal settlement. (AP Photo/Themba Hadebe)
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के पास बोक्सबर्ग शहर में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां जहरीली गैस के रिसाव से अबतक 16 लोगों की मौत हो गई है जिसमें 3 बच्चे भी शामिल हैं. वहीं आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, कम से कम 24 लोगों के मारे जाने की आशंका है.
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के पास बोक्सबर्ग शहर में एक सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव होने से तीन बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने यह जानकारी दी. वहीं आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, कम से कम 24 लोगों के मारे जाने की आशंका है.
पुलिस और आपातकालीन सेवाओं द्वारा बताई गई मृतक संख्या में विसंगति क्यों है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है. दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने बुधवार को बताया कि हादसा जोहानिसबर्ग के पूर्वी इलाके में बोक्सबर्ग शहर में एक बस्ती में हुआ.
आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता विलियम नतलाडी ने बताया कि एंजेलो बस्ती में एक झोपड़ी में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण यह हादसा हुआ. रिसाव अब बंद हो गया है और बचाव कर्मी घटनास्थल पर हताहतों की तलाश कर रहे हैं.
नतलाडी ने कहा, ‘‘ शव घटनास्थल और उसके आसपास पड़े हैं.’’ उन्होंने बताया कि जांचकर्ता और विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. बोक्सबर्ग में पिछले वर्ष क्रिसमस की पूर्व संध्या पर तरलीकृत पेट्रोलियम गैस ले जा रहे एक ट्रक के पुल के नीचे फंस जाने और विस्फोट होने से 41 लोगों की मौत हो गई थी.
Also Read: Explainer: क्या है धारा-370 का इतिहास, जिसे निरस्त करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर SC करेगा सुनवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




