PHOTOS: चूहों की तरह बिल में छिपे हैं हमास के आतंकी, इजराइली सेना ने जारी किया ये वीडियो

Updated:
विज्ञापन
PHOTOS: चूहों की तरह बिल में छिपे हैं हमास के आतंकी, इजराइली सेना ने जारी किया ये वीडियो

A Palestinian carries a wounded boy after an Israeli strike in the Nusseirat refugee camp in the Gaza Strip on Saturday, Nov. 4, 2023. AP/PTI(AP11_04_2023_000584A)

Israel Hamas War : हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने सीमा पर कम से कम छह इजराइली चौकियों पर हमला किया और कहा कि इसमें “उपयुक्त रॉकेट और हथियारों” का इस्तेमाल किया गया. देखें खास वीडियो और फोटो

विज्ञापन
undefined

इजराइल और हमास के बीच जारी जंग का पांच नवंबर को यानी आज 30वां दिन है. इस युद्ध को एक महीने हो गये हैं. इजराइल की सेना इस युद्ध को लेकर लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपडेट दे रही है. युद्ध का ताजा अपडेट देते हुए सेना ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक सुरंग नजर आ रहा है.

undefined

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Israel Defense Forces (IDF) ने लिखा कि जबकि हमास अपने नागरिकों को दक्षिणी गाजा में सुरक्षित पहुंचने से रोक रहा है, हमास आतंकी सुरंग को सुरक्षित ठिकाना बनाए हुए हैं. यह सुरंग काफी सुरक्षित बनाया गया है. IDF सैनिकों ने उत्तरी गाजा में इस तरह की सुरंग का पता लगाया है. जानकारी के अनुसार इन सुरंगों को नष्ट करने का काम किया जा रहा है.

undefined

इससे पहले जंग के 29वें दिन इजराइल युद्धक विमानों ने लेबनान के साथ लगते सीमाई क्षेत्रों में हवाई हमले किये, जबकि उग्रवादी समूह हिजबुल्ला ने इजराइली सेना की चौकियों पर हमले किये और रॉकेट दागे. इसका वीडियो भी सामने आया है.

undefined

आपको बता दें कि इससे पहले हिजबुल्ला नेता सैय्यद हसन नसरल्ला ने कहा था कि इजराइल-हमास युद्ध से दूर रहने की अमेरिका की चेतावनियों से वह डरनेवाले नहीं हैं. हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने सीमा पर छह इजराइली चौकियों पर हमला किया और एक इजराइली चौकी पर दो बुर्कान रॉकेट दागने का काम किया गया.

undefined

सैन्य प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने कहा कि इजराइल की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें लेबनान की ओर गोलाबारी की और उग्रवादी समूह के हथियार डिपो, बुनियादी ढांचे और चौकियों को भी निशाना बनाया.

undefined

इजराइली सेना ने युद्ध के 29वें दिन हवाई हमले में गाजा स्थित हमास के निर्वासित नेता इस्माइल हनियेह के घर को निशाना बनाया. हमास के संस्थापक अहमद यासीन के सहयोगी हनियेह 2019 से निर्वासन में है.

Also Read: हमास की ओर से बंधकों को आजाद न करने तक संघर्ष-विराम का सवाल नहीं, बोले इजराइल के पीएम नेतन्याहू
undefined

इजराइली सेना ने शनिवार को गाजा पट्टी के मुख्य युद्ध क्षेत्र स्थित संयुक्त राष्ट्र के आश्रय गृह और हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में कई आम लोगों की जान गई है. हमास शासित गाजा पट्टी में इजराइल द्वारा हमले और आम नागरिकों की मौतों की बढ़ती संख्या से दुनिया के कई देश खफा हैं.

undefined

इजराइल की सेना की ओर से कहा गया कि उसने हमास को खत्म करने के लिए गाजा शहर को घेर रखा है लेकिन शनिवार को युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों के सुरक्षित दक्षिणी इलाके में जाने के लिए तीन घंटे सुरक्षित रास्ता देने की पेशकश की. इजराइल द्वारा नए सिरे से हमले ऐसे समय किए गए हैं जब अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन क्षेत्र में हैं और लड़ाई में फंसे आम लोगों की मुश्किल को कम करने का प्रयास कर रहे हैं.

Also Read: Israel Hamas War: हमास से युद्ध के बीच इजराइल ने भारत से की ये अपील, देखें कुछ खास तस्वीरें
undefined

इजराइल की घेराबंदी की वजह से गाजा में मानवीय संकट गहराता नजर आ रहा है. खाना, पेयजल और अस्पतालों में इस्तेमाल किये जाने वाले जेनरेटर के ईंधन की कमी होती जा रही है.

undefined

इजराइल ने ताजा हवाई हमले में गाजा के पश्चिमी हिस्से और अल-कुद्स अस्पताल के नजदीकी इलाके को निशाना बनाया. उत्तरी गाजा में तीन अस्पतालों के प्रवेश द्वार पर हमले हुए. 15 से ज्यादा लोग मारे गये.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola