ePaper

Israel Hamas War: हमास से युद्ध के बीच इजराइल ने भारत से की ये अपील, देखें कुछ खास तस्वीरें

Updated at : 26 Oct 2023 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
Israel Hamas War: हमास से युद्ध के बीच इजराइल ने भारत से की ये अपील, देखें कुछ खास तस्वीरें

Israeli soldiers mourn during the funeral of Sgt. Yam Goldstein and her father, Nadav, in Kibbutz Shefayim, Israel, Monday, Oct. 23, 2023. Yam and her father were killed by Hamas militants on Oct. 7 at their house in Kibbutz Kfar Azza near the border with the Gaza Strip. The rest of the family are believed to be held hostage in Gaza. More than 1,400 people were killed and some 200 captured in an unprecedented, multi-front attack by the militant group that rules Gaza. AP/PTI(AP10_24_2023_000003A)

Israel Hamas War: हमास से युद्ध के बीच इजराइल ने भारत से हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने का आग्रह किया है. जानें भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने क्या कहा...देखें कुछ खास तस्वीरें

विज्ञापन
undefined

Israel Hamas War: इजराइल लगातार हमास के आतंकियों पर कार्रवाई कर रहा है. इस बीच भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा है कि भारत के लिए समय आ गया है कि वह अन्य कई देशों की तरह हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करे. इजराइली राजदूत ने मीडिया से बात की और हमास के खिलाफ आतकंवाद-रोधी अभियानों में इजराइल का समर्थन करने के लिए भारत के प्रति आभार भी प्रकट किया. गिलोन ने कहा कि इजराइल ने सात अक्टूबर को हुए बर्बर हमले के बाद संबंधित भारतीय प्राधिकारियों से हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने का आग्रह किया है. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को पहले भी उठाया जा चुका है.

undefined

गिलोन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारे लिए महत्वपूर्ण देश हमारे साथ हैं. ये दुनिया के लोकतंत्र हैं. ऐसा कहने के बाद…मुझे लगता है कि भारत द्वारा हमास को आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित करने का समय आ गया है. इजराइली राजदूत ने कहा कि अमेरिका, कनाडा सहित कई देश और यूरोपीय संघ पहले ही हमास को आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है.

undefined

भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन शुरुआती वैश्विक नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने आतंकवादी हमले की निंदा की. भारत दुनिया में एक बहुत ही महत्वपूर्ण नैतिक पहचान वाला देश है और हमारे लिए महत्वपूर्ण देश हमारे साथ हैं. उन्होंने कहा कि भारत के लिए यही समय है कि वह हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करे.

undefined

आपको बता दें कि सात अक्टूबर को गाजा से हमास के आतंकियों ने इजराइल के खिलाफ जबरदस्त और विभिन्न मोर्चों से हमला कर दिया था, जिसके बाद से संघर्ष जारी है. इजराइल ने भी बदला लेने के इरादे से गाजा पर भीषण जवाबी हमला किया है.

Also Read: Israel Hamas War: इजराइल हमास लड़ाई का भारत पर भी पड़ सकता है असर, लग सकता है बड़ा झटका
undefined

भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि इजराइल के लिए यह पश्चिम एशिया में अस्तित्व बचाने का युद्ध है. उन्होंने कहा कि इजराइल हमास को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola