डूबकर मरने वाली थी गिलहरी, अचानक शख्स की पड़ गई नजर और… वायरल हो रहा वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Jun 2025 3:24 PM
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पानी के अंदर एक गिलहरी गिर गई थी, उसकी जान जाने वाली थी. इसी दौरान एक शख्स की नजर उसपर पड़ गई.
Viral Video: एक नन्ही गिलहरी पानी से भरे पुल में गिर गई. घंटों मशक्कत करने के बाद भी वो पुल से नहीं निकल पा रही थी. काफी देर पानी में निकलने की कोशिश करते-करते वो काफी थक भी गई थी. लगातार पानी में रहने के कारण उसका शरीर काफी सूज गया था. उसे अपनी मौत साफ नजर आने लगी थी. हर बीतते समय के साथ वो मरने का इंतजार कर रही थी. लेकिन, कहते है न जाको राखे साइयां मार सके न कोई… एक शख्स ने उस नन्ही गिलहरी की जान बचाई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वीडियो में दिख रहा है कि प्लास्टिक से बने एक पुल में गिलहरी लगातार तैरने की कोशिश कर रही है. वो किसी तरह पुल में गिर गई थी, और लगातार निकलने की असफल कोशिश कर रही थी. इसी बीच एक शख्स बड़ी सी लकड़ी लेकर गिलहरी के पास आता है. वो शख्स उसे पानी से निकालने की कोशिश करने लगता है, पहले तो गिलहरी थोड़ा घबराई, लेकिन बाद में उस डंडे के सहारे वो पानी से निकल जाती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. गिलहरी का शरीर बहुत सूजा हुआ लग रहा है, इसका मतलब है वो काफी देर से पानी में गिरी हुई होगी.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर गिलहरी को बचाने वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो पर कोई यूजर्स ने कमेंट किया है. कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर भी किया है. लोगों को नन्ही गिलहरी को पानी से निकालने का वीडियो खूब पसंद आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










