स्टोर की सफाई करते वक्त रेंगती हुई आ गई बड़ी सी छिपकली, फिर जो हुआ… वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि स्टोर की सफाई करने के दौरान एक बड़ी सी छिपकली उसकी पीठ पर…

विज्ञापन

Viral Video: एक शख्स अपने स्टोर की सफाई कर रहा था. इसी समय उसके पीछे से एक बहुत बड़ी छिपकली आ गई. देखते ही देखते छिपकली इस शख्स के पीछे में चढ़ने लगी. अपनी पालतू छिपकली होने के कारण शख्स ने भी उसका विरोध नहीं किया. देखते ही देखते छिपकली उस शख्स की पीठ पर आकर बैठ गई. हालांकि शख्स को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. वो पहले की तरह अपना काम करता ही रहा.

सिर तक आ पहुंची छिपकली

सफेद टीशर्ट पहना यह शख्स जब कुछ काम के लिए नीचे झुका उस समय छिपकली उसके सिर तक पहुंच गई. इसके बाद धीरे-धीरे छिपकली उसके सिर से उतरकर बगल में पड़े मेज पर उतर गई. 1 मिनट के इस वीडियो में दिख रहा है कि शख्स के साथ उसकी पालतू छिपकली पूरी तरह घुली मिली है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को अब तक 11 लाख लोगों ने देख लिया है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को कई लोगों ने शेयर भी किया है. कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘यह छिपकली है या बिल्ली.’ वहीं एक और शख्स ने लिखा ‘मेरा इगुआना भी गले लगाने वाला था. हालांकि मैं उसके पंजों से बहुत खुश नहीं था.’

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola