Viral Video: भैंसे की दरियादिली! बचाई कछुए की जान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Apr 2025 9:34 AM
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो खूब तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में दिख रहा है जानवरों में भी दूसरे जानवर की मदद का जज्बा होता है. विपरीत परिस्थिति में देखकर वे आगे बढ़ते हैं और पीड़ित की मदद करते हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक भैंस ने कछुए की जान बचाई है. सोशल मीडिया पर भैंसे की इस उदारता और परोपकार की भावना की खूब तारीफ हो रही है. कछुए को बचाने के बाद भैंसा सीधा तनकर खड़ा नजर आ रहा है, कछुए को बचाकर वो बड़ा गर्वित महसूस कर रहा है.
ऐसे बचाई कछुए की जान
वीडियो में दिख रहा है कि काफी देर से एक कछुआ उलट गया था. वो सीधा नहीं हो पार रहा था. इतने में एक भैंस की नजर उसपर पड़ती है. भैंसा शायद कछुआ की तकलीफ समझ जाता है. वो दौड़कर उसके पास आता है और अपने सींगों से उसे सीधा कर देता है. अपनी इस मदद से भैंस बड़ा गर्वित महसूस करता नजर आ रहा है.
वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है. अब तक वीडियो को करीब डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं. कई लोगों ने कमेंट भी किया है.
यूजर्स ने किया कमेंट
कई यूजर्स ने वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा ‘कछुए को बचाने के बाद भैंस बहुत गर्वित दिख रहा था.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘यह देखकर बहुत खुशी हुई!’ एक और यूजर ने लिखा ‘सभी को दोस्त की जरूरत होती है.’कई लोगों ने इमोजी बनाकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Also Read: Viral Video: दिनदहाड़े महिला से छिनतई, ऐसी शर्मनाक करतूत देख फट जाएगा कलेजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










