US Tariffs : अमेरिकी टैरिफ से भारत को मिल सकती है 25% की छूट, व्हाइट हाउस के सलाहकार नवारो ने बताया तरीका

Updated:
विज्ञापन
Navarro expressed frustration over India’s stance on tariffs

पीटर नवारो ने टैरिफ पर भारत के रुख पर निराशा व्यक्त की. (फाइल फोटो)

US Tariffs : व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि भारत द्वारा रूसी तेल की लगातार खरीद मॉस्को की आक्रामकता को बढ़ावा दे रही है. यही नहीं ऐसा करके भारत अमेरिकी टैक्सपेयर पर बोझ डाल रहा है. अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर दे, तो उसे अमेरिकी शुल्क (टैरिफ) में 25% की छूट मिल सकती है.

विज्ञापन

US Tariffs : व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो ने यूक्रेन जंग को “मोदी का युद्ध” करार दिया. उनका दावा है कि भारत द्वारा सस्ते रूसी तेल की खरीद ने मॉस्को की आक्रामकता को बढ़ावा दिया है और अमेरिकी टैक्सपेयर पर इसका प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने साथ में यह भी कहा कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर दे, तो उसे अमेरिकी शुल्क (टैरिफ) में 25% की छूट राष्ट्रपति ट्रंप दे सकते हैं. ब्लूमबर्ग टीवी के “बैलेंस ऑफ पावर” कार्यक्रम में एक इंटरव्यू के दौरान नवारो ने यह बात कहीं. व्हाइट हाउस के सलाहकार ने भारत से जुड़े प्रभाव पर बात करते हुए कहा कि शांति का रास्ता “कहीं न कहीं नई दिल्ली से होकर गुजरता है.”

नवारो की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारतीय सामान पर 50% शुल्क बुधवार से लागू हो गया. यह कदम भारत द्वारा पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद रूसी कच्चे तेल की लगातार खरीद के लिए उसे दंडित करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

भारत को 25% शुल्क राहत मिल सकती है: नवारो

इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि क्या अमेरिका की भारत से बातचीत चल रही है और क्या शुल्क (टैरिफ) में किसी तरह की कटौती की संभावना है? तो व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो ने जवाब दिया,”यह बहुत आसान है. भारत तुरंत ही 25% की छूट पा सकता है, अगर वह रूसी तेल खरीदना बंद कर दे और युद्ध मशीन को बढ़ावा देना बंद करे.” उन्होंने यह भी कहा,”मैं हैरान हूं, क्योंकि मोदी एक महान नेता हैं. भारत एक परिपक्व लोकतंत्र है, जिसे परिपक्व लोग चला रहे हैं.”

यह भी पढ़ें : ‘इतना टैरिफ लगाऊंगा कि सिर चकरा जाएगा’,… तिलमिलाए ट्रंप ने किसे दी चेतावनी, जानें पूरा मामला

मॉस्को के युद्ध प्रयासों को आर्थिक मदद दे रहा है भारत : नवारो

नवारो ने शुल्क (टैरिफ) को लेकर भारत के रुख पर अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, “भारतीय इस मामले में बहुत अहंकारी हैं. यह परेशान करने वाली बात है.” नवारो ने भारत पर आरोप लगाया कि वह मॉस्को के युद्ध प्रयासों को आर्थिक मदद दे रहा है. भारत सस्ते दाम पर रूसी तेल खरीदकर उसकी मदद कर रहा है. रूस उस पैसे का उपयोग अपनी युद्ध मशीन को चलाने और अधिक यूक्रेनी लोगों को मारने के लिए करता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola