US Tariff: ट्रंप ने 250 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की धमकी दी, कहा- भारत अच्छा ट्रेड पार्टनर नहीं

Donald Trump
US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अगले 24 घंटे में भारी टैरिफ बढ़ाने की घोषणा कर दी है. उन्होंने ये भी संकेत दिए हैं, वो टैरिफ 250 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं. ट्रंप ने ‘सीएनबीसी स्क्वॉक बॉक्स’ को दिए साक्षात्कार में कहा- भारत अच्छा ट्रेड पार्टनर नहीं है.
US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘CNBC स्क्वॉक बॉक्स’ को दिए साक्षात्कार में कहा, फार्मा इंडस्ट्रीज पर 250 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि दवा आयात पर फिलहाल थोड़ा टैरिफ लगाएंगे, जो आने वाले दिनों में बढ़ाकर 250 प्रतिशत तक किया जाएगा. ट्रंप ने बताया, एक-दो हफ्ते में सेमीकंडर को लेकर नयी टैरिफ योजना की घोषणा करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दवा कंपनियों पर 250 प्रतिशत टैरिफ लगाने के पीछे की वजह बताई. उन्होंने कहा- हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं, ताकी दवाएं हमारे देश में ही बने. इसके लिए अमेरिका में फार्मा कंपनियों पर अतिरिक्त दबाव भी बनाया जा रहा है.
ट्रंप ने कहा- भारत अच्छा ट्रेड पार्टनर नहीं
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा, भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है और वह अगले 24 घंटों में इस दक्षिण एशियाई देश पर शुल्क को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएंगे. ट्रंप ने ‘सीएनबीसी स्क्वॉक बॉक्स’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘भारत के बारे में लोग जो कहना पसंद नहीं करते, वह यह है कि वह सबसे ज्यादा शुल्क लगाने वाला देश है. उसका शुल्क किसी भी देश से ज्यादा है. हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं क्योंकि उसके शुल्क बहुत ज्यादा हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है। वह हमारे साथ काफी व्यापार करता है, लेकिन हम उसके साथ व्यापार नहीं करते. इसलिए हमने 25 प्रतिशत शुल्क पर समझौता किया, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अगले 24 घंटों में इसे काफी बढ़ा दूंगा, क्योंकि वे रूस से कच्चा तेल खरीद रहे हैं. वे जंगी मशीन को ईंधन मुहैया करा रहे हैं. और अगर वे ऐसा करने जा रहे हैं, तो मुझे खुशी नहीं होगी.’’
रूसी ऊर्जा खरीदने वाले सभी देशों पर ट्रंप लगाएंगे 100% टैरिफ
चीन सहित रूसी ऊर्जा खरीदने वाले सभी देशों पर 100% टैरिफ लगाने के बारे में पूछे जाने पर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैंने कभी प्रतिशत नहीं कहा, लेकिन हम इसका एक बड़ा हिस्सा लगाएंगे. हम देखेंगे कि अगले कुछ समय में क्या होता है.”
भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने की बात फिर दोहराई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बयान दे दिया है. उन्होंने कहा, “…यह बाइडेन का युद्ध है, और हम इससे बाहर निकलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. दरअसल, मैंने पिछले पांच महीनों में पांच युद्ध रोके हैं, और सच कहूं तो मैं चाहता हूं कि यह छठा युद्ध हो… बाकी युद्धों को मैंने कुछ ही दिनों में रोक दिया, लगभग सभी को, जिनमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं. और मैं पूरी सूची पर जा सकता हूं, लेकिन आप भी इस सूची को मेरी तरह ही जानते हैं.”
ये भी पढ़ें: ट्रंप की मनमानी का असर अमेरिकी फेडरल बैंक पर पड़ा, जानिए कौन हैं इस्तीफा देने वाली गवर्नर एड्रियान कुग्लर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










