US Strikes Syria : अमेरिका ने सीरिया में ISIS ठिकानों पर किए हमले, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

US Strikes Syria : दुनिया के अलग-अलग देशों में लगातार हमले करने की कड़ी में अमेरिका ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए.

विज्ञापन

US Strikes Syria : अमेरिका ने शनिवार को सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर जवाबी हमले किए. यह कार्रवाई पिछले महीने पलमायरा के पास हुए हमले के बाद की गई, जिसमें दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक मारे गए थे. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसकी जानकारी दी. उसने बताया कि ये हमले दोपहर को शुरू हुए. देशभर में आईएसआईएस के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया. एक अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा विमानों से 90 से अधिक सटीक हथियार दागे गए.

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि सीरिया में ISIS के खिलाफ कई हमले किए गए हैं. CENTCOM ने बताया कि ये हमले पूरे सीरिया में ISIS के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए, हालांकि हमलों के स्थानों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई.

शनिवार को किए गए ये हमले ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ का हिस्सा हैं. यह कार्रवाई दिसंबर में हुए हमले के जवाब में की गई, जिसमें सार्जेंट एडगर ब्रायन टोरेस-टोवार, सार्जेंट विलियम नथानियल हॉवर्ड और नागरिक दुभाषिया अयाद मंसूर सकात की मौत हो गई थी. ये सभी आईएसआईएस के खिलाफ चल रहे अमेरिकी नेतृत्व वाले मिशन ‘ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व’ में शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola