अमेरिका के इडाहो में फास्ट-फूड आउटलेट पर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर

Updated:
विज्ञापन
इडाहो में फास्ट फूड पर अंधाधुंध फायरिंग, कई मौतें

अमेरिका के एक फास्ट-फूड आउटलेट पर गोलीबारी, एआई इमेज

US Firing: अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स में एक फास्ट-फूड आउटलेट पर हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई. घटना में कई लोगों की मौत और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है. फिलहाल हमले के कारण और मृतकों की आधिकारिक संख्या की जांच जारी है.

विज्ञापन

US Firing: अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर में शनिवार को एक फास्ट-फूड आउटलेट पर अंधाधुंध गोलीबारी हुई. घटना में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि हमलावर मारा गया है और अब इलाके में कोई खतरा नहीं है. ट्विन फॉल्स पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने कहा कि हालात अब नियंत्रण में हैं और समुदाय पर कोई खतरा नहीं है.

पुलिस संदिग्ध की पहचान और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. प्रशासन ने मृतकों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है. हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इस संख्या में हमलावर शामिल है या नहीं.

एक ही हमलावर होने की आशंका

पुलिस का मानना है कि वारदात को एक ही हमलावर ने अंजाम दिया. हालांकि जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि कहीं इस घटना में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं थे.

गोलियों की आवाज सुनकर मची भगदड़

घटना के दौरान मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों ने गोलियों की आवाज सुनते ही जान बचाने के लिए पार्किंग की ओर दौड़ लगा दी. कुछ वायरल वीडियो में लोग घबराकर आउटलेट से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं.

एक सप्ताह पहले ही शुरू हुआ था आउटलेट

जिस फास्ट-फूड आउटलेट में गोलीबारी हुई, वह करीब एक सप्ताह पहले ही खुला था. यह ट्विन फॉल्स के व्यस्त कारोबारी इलाके में स्थित है, जहां आसपास होटल और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं.

पुलिस ने इलाके को किया सील

घटना के बाद पुलिस ने आसपास की सड़कों और स्नेक रिवर कैन्यन पर बने पेरिन ब्रिज को कुछ समय के लिए बंद कर दिया.

शहर के जन सूचना अधिकारी जोश पामर ने कहा-

सोशल मीडिया पर कई भ्रामक जानकारियां फैल रही हैं. लोग केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें- जन सूचना अधिकारी जोश पामर

सीनेटर ने आपातकालीन टीमों की सराहना की

इडाहो के सीनेटर माइक क्रैपो ने आपातकालीन सेवाओं की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिख कि वो इडाहो के आपातकालीन कर्मियों की त्वरित प्रतिक्रिया के लिए उनका आभारी हैं.

Also Read: 6 साल बाद खुला भारत-चीन का रास्ता, तिब्बत रवाना हुए 16 व्यापारी


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola