पाकिस्तान के दो विधायकों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Jun 2020 11:57 PM
पाकिस्तान के दो विधायकों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोविड-19 के संक्रमण से एक प्रांतीय मंत्री की मौत के एक दिन बाद बुधवार को इस वायरस ने दो पाकिस्तानी विधायकों की जान ले ली. खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय विधानसभा के सदस्य एवं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता मियां जमशेद काकाखेल (65) 10 दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे.
उनका इस्लामाबाद में उपचार चल रहा था. मियां जमशेद पिछले तीन दिन से वेंटिलेटर पर थे और उनकी बुधवार की सुबह मौत हो गयी. वहीं, गुजरांवाला से विधायक शौकत मंजूर चीमा की भी संक्रमण के कारण मौत हो गयी. पाकिस्तान में 80 हजार से अधिक संक्रमित हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










