ePaper

Coal Mine Blast: तुर्की के कोयला खदान में बड़ा हादसा, विस्फोट होने से 25 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Updated at : 15 Oct 2022 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
Coal Mine Blast: तुर्की के कोयला खदान में बड़ा हादसा, विस्फोट होने से 25 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देश के ऊर्जा मंत्री फातिह डोनमेज ने आशंका जाहिर की है कि खादान में हुए विस्फोट मिथेन गैस के कारण हो सकता है. उन्होंने एक बयान के जरिए कहा कि खदान में आग नहीं लगी है.

विज्ञापन

तुर्की में शुक्रवार देर शाम एक कोयला खदान में विस्फोट होने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग अब भी फंसे हुए हैं. यह हादसा बार्टिन प्रांत के अमसारा शहर के एक कोयला खदान में हुआ है. बताते चले कि जब खानाद में विस्फोट हुआ, तब वहां 100 से अधिक लोग काम कर रहे थे. हालांकि, फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता लगाने में अधिकारी जुटे हैं.

मिथेन गैस से विस्फोट होने की आशंका

तुर्की के कई नेताओं ने इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. देश के ऊर्जा मंत्री फातिह डोनमेज ने आशंका जाहिर की है कि खादान में हुए विस्फोट मिथेन गैस के कारण हो सकता है. उन्होंने एक बयान के जरिए कहा कि खदान में आग नहीं लगी है और वेंटिलेशन सिस्टम भी पहले की तरह काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया, इस कोयला खादान का जिम्मा तुर्की हार्ड कोल एंटरप्राइजेज को दिया गया है.

40 से अधिक लोग खदान में फंसे

इस हादसे पर देश के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि हादसे में घायल करीब 17 लोगों का उपचार किया जा रहा है. वहीं, 40 से अधिक लोग अब भी खदान में फंसे हुए है, जिन्हें रेस्क्यू कर निकाले का प्रयास जारी है. उन्होंने बताया, यह खदान करीब 350 मीटर गहरी है और यह एक जोखिम भरा क्षेत्र है, जहां काम करने वाले लोगों के अलावा किसी को जाने की इजाजत नहीं है.

Also Read: धनबाद कोयला खदान हादसा मामले में जिम्मेवार अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई, 5 लोगों की मौत की पुष्टि
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

तुर्की सरकार ने इस हादसे के जांच के आदेश दिए हैं. देश की कई मीडिया ने इस हादसे की तस्वीर जारी कि हैं. इन तस्वीरों में खदान के बाहर अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे नजर आ रहे हैं. वहीं, खनिकों के परिजन चिंता में दिखाई दे रहे हैं. अधिकारियों ने खनिकों को बचाने के लिए पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है. फिलाहल मामले की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Piyush Pandey

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola