पाकिस्तान में भीषण ट्रेन हादसा, हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतरी, 30 की मौत, 80 घायल
रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में अबतक जो खबर आ रही है, उसके अनुसार 30लोगों की मौत हो गयी है. जबकि कम से कम 80 लोग घायल हो गए.
पाकिस्तान से भीषण ट्रेन हादसे की खबर आ रही है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में अबतक जो खबर आ रही है, उसके अनुसार 30 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि कम से कम 80 लोग घायल हो गए.
मरने वालों की संख्या में हो सकता है इजाफा
ट्रेन हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. अबतक जो खबर आ रही है, उसके अनुसार 15 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि हादसे में घायल लोगों को पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्रेन हादसा क्यों और कैसे हुई उसकी जांच की जा रही है.
हादसे के बाद कई ट्रेनों का संचालन निलंबित
ट्रेन दुर्घटना के बाद कई ट्रेनों का संचालन निलंबित कर दिया गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन परिचालन बहाल होने में 18 घंटे लग सकते हैं.
रेलवे ने 10 डिब्बे पटरी से उतरने की पुष्टि की
रेलवे मंडल अधीक्षक सुक्कुर महमूदुर रहमान ने पुष्टि की कि ट्रेन दुर्घटना में 10 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. उन्होंने कहा कि लोको शेड रोहरी से राहत गतिविधियों को चलाने के लिए एक ट्रेन घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है. दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में कम से कम तीन घंटे लगेंगे. उन्होंने जियो न्यूज को बताया कि दुर्घटना के कारण अप ट्रैक पर यातायात निलंबित है.
ट्रेन हादसे को देखते हुए अस्पतालों को रखा हाई अलर्ट पर
ट्रेन हादसे की भयावहता को देखते हुए आस-पास के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. उन्हें घायलों को हर संभव चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए निर्देश दे दिया गया है. एधी फाउंडेशन नियंत्रण कक्ष ने कहा कि उसके हैदराबाद, नवाबशाह, मीरपुरखास और सुक्कुर केंद्रों से दर्जनों एम्बुलेंस भेजी गईं.
पाकिस्तान में इससे पहले भी हो चुकी हैं कई ट्रेन हादसे
पाकिस्तान में कोई पहली बार ट्रेन हादसा नहीं हुआ है. बल्कि इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. हालांकि उन हादसों में लोगों की जान नहीं गयी. इससे पहले इसी साल मार्च में एक ट्रेन हादसा होते-होते रह गया. जब कराची से हेवेलियन जा रहा एक लोकोमोटिव दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. ट्रेन डिरेल होने की खबर, कुछ दिन पहले ही हुई थी, जिसमें कराची से सियालकोट जा रही अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गये थे. हालांकि उस हादसे में भी किसी की मौत नहीं हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










