दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, जिसमें छिपी है एक अलग दुनिया
Published by : Neha Kumari Updated At : 27 Feb 2025 5:36 PM
cave photo source @Freepik
The world's largest cave: सॉन डूंग गुफा अपनी विशालता और खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है. इसके अंदर ऊंचे चूने के स्तंभ, बड़े गुफा मोती, नदी और जंगल हैं, जो इस गुफा को प्रकृति का अनोखा तोहफा बनाते हैं

photo source @Freepik
The world’s largest cave: ‘हैंग सोन डूंग’ गुफा दुनिया की सबसे बड़ी गुफा मानी जाती है. यह वियतनाम और लाओस सीमा के पास ‘फॉन्ग न्हा-के बांग’ नेशनल पार्क में स्थित है. हैंग सॉन डूंग नाम का मतलब वियतनामी भाषा में ‘डूंग गांव के पीछे पहाड़ की गुफा’ होता है. वियतनाम के गांव डूंग के नाम पर इसका नाम रखा गया है.

photo source @Freepik
वियतनाम की इस अद्भुत गुफा के द्वार की खोज सबसे पहले 1991 में ‘हो खान’ नाम के एक किसान ने की थी, लेकिन उसे इसका महत्व न पता होने के कारण वह इसे भूल जाता है. इसके बाद 2009 में ब्रिटिश गुफा अनुसंधान संघ (BCR) के दो सदस्यों ने मिलकर फिर से इस जगह का पता लगाया.

photo source @Freepik
इस गुफा में ऊंचे स्टैलेग्माइट्स (गुफा में जमीन से ऊपर की ओर बनने वाले चुनें के खंभे) हैं. जिसकी ऊंचाई 80 मीटर तक है. इसके अलावा यहां गुफा मोती भी बनते हैं. यह सामान्यतः छोटे आकार में होते हैं, लेकिन यहां पाए गए गुफा मोती आकार में बहुत बड़े हैं.

photo source @Freepik
इस गुफा की लंबाई लगभग 9 किलोमीटर है, वहीं इसकी चौड़ाई 150 मीटर है और इसकी ऊंचाई 200 मीटर है. इसका आकार इतना बड़ा है कि इसमें एक शहर का हिस्सा समा सकता है.

यह गुफा इतनी अनोखी है कि इसके अंदर बारिश होती है. इसके अलावा इस गुफा के भीतर जंगल और नदी भी पाई गई हैं. गुफा के अंदर अधिक मात्रा में नमी पाए जाने के कारण इसने अपनी खुद की एक अलग वायुमंडल बना ली है.

photo source @Freepik
इस गुफा को पर्यटन के उद्देश्य से 2013 में वियतनाम सरकार ने लोगों के लिए खोला है. लेकिन इसके अंदर जाने की अनुमति केवल कुछ ही पर्यटकों को मिलती है. इस गुफा के एडवेंचर के लिए पर्यटकों को चार दिन का समय लगता है. ऑक्सालिस एडवेंचर नाम की कंपनी इस पूरे सफर की अनुमति से लेकर पर्यटकों को गुफा में घुमाकर वापस लाने की जिम्मेदारी संभालती है.

photo source @Freepik
सॉन डूंग गुफा दुनीया की सबसे बड़ी और रहस्यमयी गुफाओं में से एक है. गुफा कि विशालता, प्राकृतिक सुंदरता के साथ -साथ इसके अंदर मौजूद जंगल और नदी इसे दुनिया में सबसे अनेखा खास बनाता हैं. यह प्रकृति का एक अनमोल तोहफा है जो किसी जादुई दुनिया से कम नहीं लगती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










