पाकिस्तान में आतंकी हमले का खतरा, अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

अमेरिका ने इस बाबत ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान में इस समय साम्प्रदायिक और नस्लीय हिंसा देखने को मिल रही है, खासकर अशांत इलाकों में ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं जो चिंता का विषय है.

विज्ञापन

इन दिनों पाकिस्तान ज्यादा अशांत नजर आ रहा है. यहां हिंसा की कुछ ज्यादा ही घटना देखने को मिल रही है जिससे अमेरिका भी चिंतित है और उसने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है, कि यदि ज्यादा जरूरी ना हो तो इस समय पाकिस्तान जानें से बचें.

Also Read: Joe Biden: पुतिन कर सकते है परमाणु अटैक! बाइडेन ने कहा- ‘ वो मजाक नहीं कर रहे, बन सकता है बड़ा खतरा’
ट्रैवल एडवाइजरी जारी

अमेरिका ने इस बाबत ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान में इस समय साम्प्रदायिक और नस्लीय हिंसा देखने को मिल रही है, खासकर अशांत इलाकों में ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं जो चिंता का विषय है. इसलिए नागरिकों से अनुरोध है कि यदि ज्यादा जरूरी ना हो तो वे पाकिस्तान की यात्रा करने से बचें. अमेरिकी विदेश विभाग ने ये ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है जिसमें आतंकवाद और अपहरण की आशंका के चलते उक्त बातें कही गयी है. अमेरिका ने अपने नागरिकों से बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वाह प्रांतों की यात्रा नहीं करने को कहा है.

लेवल 3 ट्रैवल वॉर्निंग एडवाइजरी

एडवाइजरी की आगे की बात पर गौर करें तो इसमें कहा गया है कि आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा चिंता की वजह है. अमेरिकी नागरिक पाकिस्तान की यात्रा करने पर दोबारा विचार करें. कुछ इलाकों में खतरा बहुत ही ज्यादा है. पाकिस्तान की यात्रा को लेकर अमेरिका की यह लेवल 3 एडवाइजरी है. यहां चर्चा कर दें कि गंभीर और लंबे वक्त तक रहने वाले खतरे की वजह से लेवल 3 ट्रैवल वॉर्निंग एडवाइजरी करने का काम किया जाता है.

एलओसी पर नहीं जाएं

इस एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के आसपास के इलाकों में नहीं जाएं. यहां आतंकवाद और सैन्य संघर्ष की वजह से खतरा व्याप्त है. कहा गया है कि आतंकी समूह पाकिस्तान में लगातार हमलों का प्रयास करते हैं. यहां चर्चा कर दें कि पाकिस्तान में आतंकवाद और वैचारिक कट्टरपंथ से जुड़ी हिंसा वर्षों से देखी जा रही है. इस हिंसा का शिकार आम नागरिक, सेना और पुलिस होती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola