ePaper

Viral Video: काबुल में जिंदगी के मजे लूट रहे Talibani Fighters, देखें Photographs

Updated at : 17 Aug 2021 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video: काबुल में जिंदगी के मजे लूट रहे Talibani Fighters, देखें Photographs

अफगानिस्तान की सरकार को सत्ता से बेदखल कर वहां कब्जा करने वाले तालिबान के लड़ाके अब जिंदगी के मजे लूट रहे हैं. तालिबान शासन के पहले दिन खूंखार आतंकवादियों के एम्‍यूजमेंट पार्क (Amusement Park) से लेकर राष्ट्रपति भवन तक में मस्ती करने का वीडियो वायरल हुआ है. आप भी देखें एक्सक्लूसिव फोटोग्राफ्स.

विज्ञापन













Viral Video: काबुल में जिंदगी के मजे लूट रहे Talibani Fighters, देखें Photographs


Prabhat khabar Digital






अफगानिस्‍तान के लोगों (People of Afghanistan) की जिंदगी को जहन्‍नुम जैसा बनाने और उन्‍हें अपने ही देश से भागने पर मजबूर करने के बाद तालिबानी (Talibani) खुद जिंदगी के मजे लूट रहे हैं.


एम्यूजमेंट पार्क में तालिबान लड़ाके | Twitter





जिन तालिबानी लड़ाकों (Taliban fighters) के कारण अफगानिस्‍तान के लोग देश छोड़कर भागने पर मजबूर हैं, उनके अम्‍यूजमेंट पार्क में एंजॉय करने के वीडियो काबुल में रहने वाले रॉयटर्स के रिपोर्टर हामिद शालिजी ने ट्विटर पर शेयर किये हैं. इन 2 वीडियो में लड़ाके इलेक्ट्रिक बंपर कार और घोड़ों की सवारी करते दिख रहे हैं.


एम्यूजमेंट पार्क में तालिबान लड़ाके | Twitter





इंटरनेट पर अफगानिस्‍तान से भागते, देश से निकलने के लिए जहाज पर लटककर मौत के मुंह में जाते बदहवास लोगों के दिल दहलाने वाले वीडियो एक के बाद एक सामने आने के बाद ये वीडियो सामने आये हैं.


एम्यूजमेंट पार्क में तालिबान लड़ाके | Twitter





अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर हो रही भारी आलोचना के बीच जो बाइडेन ने सोमवार को कहा कि ‘वह अपने फैसले पर कायम हैं और उन्‍होंने यह समझ लिया है कि वहां से सेना को वापस बुलाने के लिए कभी कोई अच्‍छा समय था ही नहीं.’


| Twitter





20 साल तक अफगानिस्‍तान में रही अमेरिकी सेना वहां से वापस लौट गयी है और आखिरी सैनिक के भी यहां से निकलने के लिए राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने 31 अगस्‍त की डेडलाइन तय कर दी है. अब राष्ट्रपति भवन के जिम में तालिबान के लड़ाके वर्जिश करते नजर आ रहे हैं.


| Twitter





बच्चों के लिए बने मनोरंजन पार्क में सोशल मीडिया पर इन वीडियो की भरमार है. लोग ऐसे हालात के लिए अमेरिका की जमकर आलोचना कर रहे हैं.


एम्यूजमेंट पार्क में तालिबान लड़ाके | Twitter





कट्टरवादी इस्‍लामी समूह के सदस्‍य हाथों में हथियार लेकर अम्‍यूजमेंट पार्क में एंजॉय कर रहे हैं. तालिबान लड़ाकों के एम्‍यूजमेंट पार्क (Amusement Park) में इलेक्ट्रिक बंपर कारें चलाने और घोड़ों वाले झूलों पर सवारी करने की तस्वीरें और वीडियो (Video) सामने आये हैं.


एम्यूजमेंट पार्क में तालिबान लड़ाके | Twitter



विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola