Earthquake Tremor: तुर्की में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर पैमाने पर रही 6.0 तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

Updated:
विज्ञापन
Earthquake Tremor

Earthquake Tremor

Earthquake Tremor: तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में रविवार शाम को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके लगभग 200 किलोमीटर दूर इस्तांबुल तक महसूस किए गए. तुर्किये की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि भूकंप के बाद कई कम तीव्रता के झटके महसूस किये गये, जिनमें से एक की तीव्रता 4.6 थी. भूकंप से भारी तबाही की आशंका है.

विज्ञापन

Earthquake Tremor: तुर्की के उत्तर -पश्चिमी इलाके में रविवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई. भूकंप इतना ताकतवर था इसके झटके से बड़ी-बड़ी इमारतें भी हिलने लगी. भूकंप के बाद लोग घबराकर घरों से निकल कर इधर-उधर भागने लगे. भूकंप के झटके लगभग 200 किलोमीटर दूर इस्तांबुल तक महसूस किए गए. स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र सिंदिरगी था, जिससे यहां एक इमारत ढह गई. तुर्किये भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है और यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

https://twitter.com/ANI/status/1954597342973481298

भूकंप के बाद भी महसूस किए गए आफ्टरशॉक्स

तुर्की में भूकंप के बाद भी कई और झटके महसूस किए गए. देश की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए. एजेंसी के मुताबिक एक की तीव्रता 4.6 मापी गई. एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वे क्षतिग्रस्त भवनों में न जाएं. इससे पहले साल 2023 के फरवरी महीने में भी तुर्की में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे. उस समय तुर्की के कई इलाकों में 7.8 रिक्टर का भूकंप आया था.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola