Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का ताबड़तोड़ हमला, 11 लोगों की मौत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Jan 2023 9:04 AM

विज्ञापन

Russia Ukraine War: 2022 के फरवरी में रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया था. इसके बाद से तमाम शांति की अपील को दरकिनार कर रूस यूक्रेन पर लगातार हमला कर रहा है. रूस के ताजा हमलों में यूक्रेन के 11 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं, अमेरिकी और जर्मनी यूक्रेन को उन्नत टैंक दे रहा है.

विज्ञापन

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक साल पूरे होने जा रहे हैं. बीते करीब एक सालों से रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है. उधर यूक्रेन की सेना भी रूसी हमलों का जवाब दे रही है. इसी कड़ी में रूस ने गुरुवार को ड्रोन और मिसाइल ताबड़तोड़ हमले किए. ताजा रूसी हमलों में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है. साथ ही दर्जन भर लोग इस हमले में घायल हुए है. रूसी फौज ने यूक्रेन के करीब दर्जन भर प्रांतों को निशाना बनाया है. यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ऑलेक्जेंडर खोरुंझी ने कहा कि हमलों में कम से कम 11 लोग घायल भी हुए हैं.

अमेरिकी-जर्मनी मदद का करारा जवाब: यूक्रेन पर रूसी हमलों की गति एक बार फिर तेज हो गई. सबसे बड़ी बात की रूस ने हमले की रफ्तार तब और तेज कर दी जब अमेरिका और जर्मनी ने यूक्रेन को युद्ध में मदद करने के लिए उच्च क्षमता वाले टैंक देने का फैसला किया था, जिसके बाद रूस हमलों में तेजी दिखाते हुए यूक्रेन के करीब दर्जन भर प्रांतों को निशाना बनाया. गौरतलब है कि अमेरिका और जर्मनी ने हमलों के एक दिन पहले ही यूक्रेन को उन्नत किस्म की टैंक देने की बात कही थी.

यूक्रेनी सैनिकों को मिलेगी टैंक का प्रशिक्षण: बता दें कि जर्मनी और अमेरिका ने बुधवार को घोषणा की थी कि वे यूक्रेन को अत्याधुनिक युद्ध टैंक भेजेंगे. जर्मनी ने कहा है कि वह यूक्रेन को यूरोपीय देशों से दर्जनों लेपर्ड 2 टैंक भेजेगा, वहीं अमेरिका ने अब्राम एम 1 टैंक देने की बात कही है. आने वाले दिनों में यूक्रेनी सैनिकों का इसको लेकर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

Also Read: बीबीसी डॉक्यूमेंट्री: SFI ने चलाई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री तो जवाब में ABVP ने दिखाई द कश्मीर फाइल्स

गौरतलब है कि बीते साल यानी 2022 के फरवरी में रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया था. इसके बाद से तमाम शांति की अपील को दरकिनार कर रूस यूक्रेन पर लगातार हमला कर रहा है. रूस के हमलों में यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह बर्बाद हो गये है. कई इलाके वीरान हो गए हैं.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola