Live Updates

रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट: रूसी सेना के 10,000 जवान मारे गए, यूक्रेन ने किया ये दावा

Updated:
विज्ञापन

Irpin: An apartment building damaged following a shelling on the town of Irpin, 26 kilometers west of Kyiv, Ukraine, Friday, March 4, 2022. AP/PTI(AP03_05_2022_000026A)

रूस-यूक्रेन वॉर लाइव अपडेट : रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 11वां दिन है. यूक्रेन की सरकार की ओर से दावा किया गया है कि रूस ने 10 दिनों के संघर्ष में अपने 10,000 सेना के जवानों को खो चुका है.युद्ध का हर अपडेट यहां

विज्ञापन

रूसी सेना के 10,000 जवान मारे गए

यूक्रेन की सरकार की ओर से दावा किया गया है कि रूस ने 10 दिनों के संघर्ष में अपने 10,000 सेना के जवानों को खो चुका है. यही नहीं रूसी सेना के 79 फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर समेत 269 टैंक, 945 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और 45 मल्टी रॉकेट लॉन्च सिस्टम को भी यूक्रेनी सेना ने नष्‍ट कर दिया है.

पुतिन की चेतावनी, यूक्रेन नहीं सुधरा तो खतरे में होगा उसका भविष्य

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि किसी तीसरे पक्ष द्वारा यूक्रेन के ऊपर उड़ान निषिद्ध क्षेत्र घोषित करने को मास्को युद्ध में शामिल होने के तौर पर देखेगा. पुतिन ने यूक्रेन पर लोगों के निकासी अभियान में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया और यह भी दावा किया कि यूक्रेन का नेतृत्व देश के स्वतंत्र राष्ट्र के दर्जा के भविष्य पर सवाल उठा रहा है. पुतिन ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इसके लिए पूरी तरह यूक्रेन का नेतृत्व जिम्मेदार होगा.

यूक्रेन संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की उच्च स्तरीय मीटिंग!

यूक्रेन संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उच्च स्तरीय बैठक की. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है. इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि भारत सरकार जनवरी महीने से ही यूक्रेन की स्थिति पर नजर रखे हुए थी और युद्धग्रस्त देश से भारतीयों की सफल निकासी का पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में सकारात्मक असर होगा.

यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी करेंगे हाई लेवल मीटिंग

यूक्रेन संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाई लेवल मीटिंग करेंगे. इससे पहले यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने निकासी अभियान को लेकर जानकारी ली.

पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट पहुंचीं भारत, 13 और फ्लाइट शेड्यूल

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट भारत पहुंचीं हैं जिनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं. उन्होंने कहा कि लगभग सभी भारतीय यूक्रेन के खारकीव शहर से निकाले जा चुके हैं, जो एक अच्छी ख़बर है. अरिंदम बागची ने कहा कि अब हम देखेंगे कि अब भी कितने और भारतीय यूक्रेन में हैं. दूतावास उन लोगों से संपर्क करेगा जिनके वहां होने की संभावना है, परन्तु अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया.

उत्तराखंड के CM बोले- यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाना हमारी जिम्मेदारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूक्रेन में जितने भी भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं सभी को वापस लाना हमारी जिम्मेदारी है. अलग-अलग स्थानों पर जो भी फंसे हैं हम लगातार उनके साथ संपर्क में हैं. उनके परिजनों से भी हमने बात की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola