रूस-यूक्रेन युद्ध: होगा परमाणु हथियार का इस्तेमाल ? यूक्रेन के राष्ट्रपति को बड़े खतरे का डर
Kharkiv : An armored personnel carrier burns and damaged light utility vehicles stand abandoned after fighting in Kharkiv, Ukraine, Sunday, Feb. 27, 2022. The city authorities said that Ukrainian forces engaged in fighting with Russian troops that entered the country’s second-largest city on Sunday. AP/PTI(AP02_27_2022_000311B)
Russia Ukraine War Crisis: रूस-यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन है. हालात देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये युद्ध भयंकर होने वाला है. रूस ने परमाणु डेटरेंट फोर्स को अलर्ट रहने को कहा है, वहीं दोनों देशों के प्रतिनिधि बातचीत की टेबल पर भी आते दिख रहे हैं. रूस-यूक्रेन युद्ध की पल-पल की खबर यहां
यूक्रेन के राष्ट्रपति को सता रहा है बड़े खतरे का डर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से कहा है कि यूक्रेन के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं.
अमेरिका देगा स्टिंगर मिसाइल
अमेरिका ने पहली बार यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइलों की सीधी डिलीवरी करने को मंजूरी देने का काम किया है. हालांकि अमेरिका स्टिंगर मिसाइलों को कब यूक्रेन को देगा, अभी यह बात नहीं सामने आई है.
116 बच्चों समेत 1684 लोग घायल
यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी हमलों में अब तक 116 बच्चों समेत 1684 लोग घायल हुए हैं. हालांकि, मंत्रालय की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि युद्ध में कितने सैनिक मारे गए. वहीं, रूस ने दावा किया है कि वे सिर्फ यूक्रेन के सैन्य संस्थानों को टारगेट कर रहे हैं. यूक्रेन की जनता को इससे कोई खतरा नहीं है.
रूसी हमलों में 14 बच्चों समेत 352 लोगों की मौत
यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी हमलों में 14 बच्चों समेत 352 लोगों की मौत हुई है. यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने इस बाबत जानकारी दी है. कहा गया है कि रूस के हमलों में यूक्रेन के 352 नागरिक मारे गए हैं. इनमें 14 बच्चे भी शामिल हैं.
परमाणु निगरानी एजेंसी की बैठक
रूस ने परमाणु डेटरेंट फोर्स को हाई अलर्ट पर रहने को कहा हैं. बुधवार को परमाणु निगरानी एजेंसी की बैठक होने वाली है, जिसमें 35 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो.
रूसी विमानों का फ्रांस के हवाई क्षेत्र में प्रवेश बंद करने की घोषणा
फ्रांस ने भी अन्य यूरोपीय देशों की तरह रूसी विमानों के लिये अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की घोषणा की. इसके जरिये पश्चिमी देश यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश देने वाले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं. फ्रांस से पहले, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली, चेक गणराज्य, पोलैंड, स्लोवेनिया, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया और लक्जमबर्ग ने रूसी विमानों के लिये अपने-अपने हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए