Live Updates

रूस-यूक्रेन युद्ध लाइव: रूसी हमले में यूक्रेन के 6 लोगों की मौत, 7 साल की बच्ची की भी गई जान

Updated:
विज्ञापन

Kramatorsk : Ukrainian servicemen sit atop armored personnel carriers driving on a road in the Donetsk region, eastern Ukraine, Thursday, Feb. 24, 2022. Russian President Vladimir Putin on Thursday announced a military operation in Ukraine and warned other countries that any attempt to interfere with the Russian action would lead to “consequences you have never seen.” AP/PTI(AP02_24_2022_000259B)

रूस-यूक्रेन युद्ध लाइव: रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है. आज युद्ध का चौथा दिन है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा कर दिया है कि अब यूक्रेन पर हर दिशा से हमला करने का काम किया जाएगा. रूस-यूक्रेन युद्ध की पल-पल की खबर यहां

विज्ञापन

रूसी हमले में यूक्रेन के 6 लोगों की मौत, 7 साल की बच्ची की भी जान गई

यूक्रेन पर रूस का हमला चौथे दिन भी जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शेलिंग में सात साल की बच्ची समेत 6 लोगों की मौत हो गई है.

सैन्य ठिकानों और एयरपोर्ट पर रूस का कब्जा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूसी सैनिक यूक्रेन के खारकीव में एंट्री कर चुके हैं. यही नहीं वहां रूस ने सैन्य ठिकानों और एयरपोर्ट पर अपना कब्जा जमा लिया है. बताया जा रहा है कि रूसी सेना अब यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी कब्जे की तैयारी कर रही है.

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा

रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सेना को आदेश दे दिये गये हैं. उन्हें कहा गया है कि वो अपना आक्रमण और तेज करे और अब हर दिशा से हमाल करे.

बातचीत को तैयार नहीं Ukraine

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज चौथा दिन है. इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा कर दिया है कि अब यूक्रेन पर हर दिशा से हमला करने का काम किया जाएगा. उनके अनुसार रूस ने बातचीत का जो प्रस्ताव दिया था, उसे यूक्रेन ने ठुकरा दिया है. अब बड़े स्तर पर कार्रवाई रूस की ओर से की जाएगी.

250 विद्यार्थियों का दूसरा दल कल पहुंचेगा दिल्ली

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने के लिए भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन गंगा’ शुरू किया है. इसके तहत 219 विद्यार्थियों का पहला जत्था मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा. यहां से छात्र-छात्राओं को उनके गृह राज्य भेज दिया गया. 250 विद्यार्थियों के दूसरे दल को लेकर एक विमान कल दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेगा.

यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों के चेहरे खिले

यूक्रेन से भारत लौटते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई एयरपोर्ट पर यूक्रेनसे लौटे बच्चों का स्वागत किया. छात्रों ने कहा कि हमें पूरा भरोसा था कि हमारी सरकार युद्धग्रस्त क्षेत्र से हमें सुरक्षित निकाल लेगी. भारत लौटकर हम बेहद खुश हैं. 219 भारतीय रोमानिया के रास्ते आज मुंबई पहुंचे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola