क्या रूस तबाह हो जाएगा? 6 दिन में दूसरा बड़ा भूकंप, कांपी कामचटका की धरती

रूस के कामचटका में भूकंप
Russia kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका क्षेत्र में 8.8 तीव्रता वाले भीषण भूकंप के छह दिन बाद फिर कांपी धरती. मंगलवार को आया 6.0 तीव्रता का नया झटका. सूनामी अलर्ट, ज्वालामुखी विस्फोट और अंतरराष्ट्रीय सतर्कता से हालात बने गंभीर.
Russia kamchatka Earthquake in Hindi: रूस के सुदूरवर्ती कामचटका प्रायद्वीप में मंगलवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई है. यह झटका उस भीषण भूकंप के महज छह दिन बाद आया है, जो 30 जुलाई को इसी क्षेत्र में 8.8 तीव्रता के साथ दर्ज किया गया था.
30 जुलाई को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र में सूनामी अलर्ट जारी कर दिया गया था. जापान, अमेरिका, चिली और हवाई जैसे देशों में समुद्र तटीय इलाकों को खाली कराने के आदेश दिए गए थे. लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया था. रूस में लगातार भुकंप आ रहें हैं, जिससे स्तिथी भयावह बनी हुई हैं. (Russia kamchatka Earthquake Hit Again 6 Magnitude in Hindi)
Russia kamchatka Earthquake in Hindi: दुनिया के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में दर्ज किए गए हैं
भूकंप के कुछ ही समय बाद कामचटका प्रायद्वीप पर स्थित रूस के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ. इस पूरे घटनाक्रम में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और दर्जनों लोग घायल हो गए. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, 30 जुलाई को आया 8.8 तीव्रता का भूकंप पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर से करीब 119 किलोमीटर (74 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थानीय समयानुसार सुबह 11:25 बजे दर्ज किया गया. यह अब तक दर्ज किए गए दुनिया के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में छठवें नंबर पर है. इस बीच, भारत के राष्ट्रीय भूकंपीय विज्ञान केंद्र (NCS) ने जानकारी दी है कि 3 अगस्त को कुरिल द्वीप समूह में भी 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था. (Tsunami Alert in Hindi)
यह भी पढ़ें: Viral Video: कोरिया में भोजपुरी का तड़का, क्लासरूम में गूंजा– ‘का हो?’, ‘का हाल बा?’, ‘ठीक बा? देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: Viral Video: कोरिया में भोजपुरी का तड़का, क्लासरूम में गूंजा– ‘का हो?’, ‘का हाल बा?’, ‘ठीक बा? देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




