ePaper

कर्ज में डूबे श्रीलंका को उबारने के लिए प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति ने दी ये जिम्मेदारी

Updated at : 25 May 2022 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
कर्ज में डूबे श्रीलंका को उबारने के लिए प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति ने दी ये जिम्मेदारी

Sri Lanka Crisis: प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का स्थान लिया, जिन्होंने आर्थिक संकट से निपटने के लिए एक सर्वदलीय अंतरिम सरकार नियुक्त करने की अपने भाई की योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पद से इस्तीफा दे दिया था.

विज्ञापन

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बुधवार को वित्त मंत्री के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी, ताकि वे कर्ज में डूबे देश को उबार सकें. राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने 73 वर्षीय विक्रमसिंघे को वित्त, आर्थिक स्थिरता और राष्ट्रीय नीति मंत्री के रूप में शपथ दिलायी. राजपक्षे अभूतपूर्व आर्थिक संकट के लिए जनता के आक्रोश का सामना कर रहे हैं.

आर्थिक संकट के बीच पीएम बने रानिल विक्रमसिंघे

पांच बार प्रधानमंत्री रहे रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका में उत्पन्न बड़े आर्थिक संकट के कारण उभरे राजनीतिक संकट के बाद 12 मई को फिर से नियुक्त किया गया था. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का स्थान लिया, जिन्होंने आर्थिक संकट से निपटने के लिए एक सर्वदलीय अंतरिम सरकार नियुक्त करने की अपने भाई की योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पद से इस्तीफा दे दिया था.

अंतरिम बजट की तैयारी कर रहे रानिल विक्रमसिंघे

विक्रमसिंघे के कार्यालय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने द्वीपीय देश के अन्य देशों के साथ संबंधों को फिर से स्थापित किया, संविधान में 21 संशोधनों के मसौदे के साथ संवैधानिक सुधार के लिए कदम उठाये, ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित की और वह अंतरिम बजट की तैयारी कर रहे हैं.

Also Read: आर्थिक संकट में घिरे श्रीलंका के राष्ट्रपति ने 8 और मंत्रियों को दिलायी शपथ
आर्थिक मदद के लिए IMF से चल रही बातचीत

विक्रमसिंघे के पास 225 सदस्यीय सदन में अपनी केवल एक सीट है. वह लचर अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के अपने तत्काल कार्य में समर्थन के लिए अन्य राजनीतिक दलों पर निर्भर हैं. श्रीलंका ने अप्रैल के मध्य में अपने दिवालिया होने की घोषणा करते हुए कहा था कि वह इस साल अंतरराष्ट्रीय ऋण का भुगतान नहीं कर पायेगा. देश ने आर्थिक मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से बात शुरू की है.

गोटबाया का इस्तीफा देने से इंकार

विक्रमसिंघे ने ऐसे समय में पदभार संभाला है, जब सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को ठीक से न संभालने के लिए सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. गोटबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति पद से इस्तीफे की मांग को लेकर 9 अप्रैल से विरोध प्रदर्शन जारी है. हालांकि, गोटाबाया ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola