PM मोदी के चीन जाने पर, क्यों होने लगा अमेरिका में ब्राह्वाणों का जिक्र?
Published by : Ayush Raj Dwivedi Updated At : 01 Sep 2025 6:51 PM
ट्रंप के सलाहकार ने दिया विवादित बयान
Peter Navarro on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार पीटर नवारो ने भारत को लेकर एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है. फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने रूस से सस्ते तेल की खरीद पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि इससे यूक्रेन युद्ध को परोक्ष रूप से समर्थन मिल रहा है. उन्होंने खास तौर पर ब्राह्मण समुदाय पर बड़ा आरोप लगाया है.
Peter Navarro on India: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और व्हाइट हाउस के पूर्व ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो एक बार फिर भारत को लेकर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं. नवारो ने फॉक्स न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि भारत की रूस से सस्ती दरों पर कच्चा तेल खरीदना यूक्रेन युद्ध को परोक्ष रूप से समर्थन देने जैसा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में कुछ वर्ग, विशेष रूप से ब्राह्मण समुदाय, इस सस्ते तेल से मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है.
मोदी पर निशाना, लेकिन साथ में सराहना भी
पीटर नवारो ने कहा, “मोदी एक महान नेता हैं, लेकिन मैं समझ नहीं पा रहा कि वह पुतिन और शी जिनपिंग के साथ क्यों खड़े हैं, जबकि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता हैं. भारत के लोग समझें कि कुछ ब्राह्मण अपने फायदे के लिए देश की आम जनता को नुकसान पहुंचा रहे हैं.”
क्या है नवारो का आरोप?
नवारो के मुताबिक, फरवरी 2022 से पहले भारत की रूस से तेल खरीद काफी सीमित थी. युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने रूस से तेल आयात कई गुना बढ़ा दिया,
भारत इस तेल को रिफाइन कर अफ्रीका, यूरोप और एशिया को ऊंचे दामों पर बेचता है. यह रूस की ‘युद्ध मशीन’ को फाइनेंस करने जैसा है.
टैरिफ पर भी जताई सख्ती
पीटर नवारो ने कहा कि अमेरिका ने भारत और चीन दोनों पर 50% टैरिफ लगाया है, लेकिन यह देखना होगा कि इसे कितना आगे ले जाया जाए. उन्होंने भारत को “टैरिफ का महाराजा” बताते हुए कहा कि भारत की मौजूदा व्यापार नीतियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मास्को के समर्थन में बाधा बन रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










