Viral Video : ओपनिंग डे के मौके पर भारी छूट, लोग लाठी डंडे लेकर लूटने लगे सामान
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Sep 2024 11:24 AM
Viral Video : पाकिस्तान का एक वीडियो लोग तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. एक मॉल में ओपनिंग डे के मौके पर भारी छूट दी गई थी जिसे लोग लूटने पहुंच गए.
Viral Video : पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो कराची का बताया जा रहा है जिसमें एक मॉल में लूट मची हुई है. यहां ओपनिंग डे के मौके पर भारी छूट का ऐलान किया गया था जिसके बाद भीड़ टूट पड़ी. भीड़ इतनी अधिक हो गयी कि लोग लूटपाट पर उतारू हो गए. मॉल में कपड़े और घरेलू समान को लेकर ऑफर दिया गया था. इस लूटपाट के कारण मॉल को काफी नुकसान झेलना पड़ा. मॉल के संचालकों के द्वारा लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए दरवाजे को बंद करने का प्रयास किया गया, लेकिन लाठी डंडे लेकर पहुंची भीड़ के ऊपर इसका कोई असर नहीं हुआ. आप भी देखें ये वायरल वीडियो
इस वायरल वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर शेयर करके मजेदार कमेंट कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










