पाकिस्तान ने UN में फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने लगायी लताड़, कहा- J&K और लद्दाख देश का अभिन्न हिस्सा

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक में जम्मू-कश्मीर का मामला उठाया था, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में सलाहकार प्रतीक माथुर ने लताड़ लगायी.
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान (Pakistan) के दूत द्वारा कश्मीर मामला उठाए जाने के बाद अपने पड़ोसी देश को जमकर लताड़ा. कहा कि कोई भी बयानबाजी या दुष्प्रचार इस तथ्य को नहीं बदल सकता कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश, देश का अभिन्न हिस्सा हैं और रहेंगे.
संयुक्त राष्ट्र में पाक के मुनीर अकरम ने कश्मीर का मुद्दा उठाया
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक में जम्मू-कश्मीर का मामला उठाया था, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में सलाहकार प्रतीक माथुर ने लताड़ लगायी. माथुर ने ‘वीटो के इस्तेमाल’ पर आयोजित महासभा की बैठक में कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं. किसी भी देश द्वारा दी गई गलत सूचना, बयानबाजी या दुष्प्रचार इस तथ्य को नहीं बदल सकते.
पहले ही यूएन में कश्मीर मामला उठा चुका है पाकिस्तान
पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न बैठकों में जम्मू-कश्मीर का मामला लगातार उठाता रहा है, भले ही उस बैठक का एजेंडा कुछ भी रहा हो या चर्चा का कोई भी विषय हो. भारत ने लगातार इस बात पर जोर दिया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का मामला उठाने के बाद कहा था कि वह ऐसी बेकार टिप्पणियों का जवाब देकर परिषद का समय बर्बाद नहीं करेंगी.
Also Read: कंगाली के बावजूद पाकिस्तान दे रहा गीदड़भभकी, कहा- भारत की सरजमीं पर करेंगे जंग
#WATCH | The Union Territories of Jammu&Kashmir and Ladakh were, are & will always remain an integral & inalienable part of India. No amount of misinformation, rhetoric & propaganda from any country can deny this fact: Pratik Mathur, Counsellor in India's Permanent Mission to UN pic.twitter.com/QGu8uVMtGd
— ANI (@ANI) April 26, 2023
सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा रूस
इस महीने सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता रूस कर रहा है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव सोमवार को बहस की अध्यक्षता कर रहे थे, तभी मुनीर अकरम ने अपने बयान में जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया. इस पर रुचिरा कंबोज ने कहा, अंत में इस सम्मानित मंच ने आज एक स्थायी प्रतिनिधि द्वारा कुछ बेकार की टिप्पणियां सुनीं जो विशुद्ध रूप से अज्ञानता और औपनिवेशीकरण के बुनियादी तथ्यों पर समझ की कमी के कारण की गईं.
भारत ने 370 समाप्त करने को बताया आंतरिक मामला
भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट रूप से कहा है कि अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करना उसका आंतरिक मामला है. उसने पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी दुष्प्रचार बंद करने की भी सलाह दी. भारत ने पाकिस्तान से कहा कि वह आतंकवाद, शत्रुता और हिंसा से मुक्त वातावरण में उसके साथ सामान्य पड़ोसी वाले संबंध कायम करने की इच्छा रखता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










