Pakistan Heavy Rain: पाकिस्तान में मानसून का कहर, अब तक 223 लोगों की मौत, 500 से अधिक घायल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Jul 2025 11:31 PM
Pakistan Heavy Rain
Pakistan Heavy Rain: भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी मानसून ने कहर बरपाया है. अब तक पड़ोसी देश में बारिश की वजह से 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं. पाक में भारी बारिश का दौर जारी है.
Pakistan Heavy Rain: पाकिस्तान में भारी बारिश की वजह से पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही पाक में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या 223 हो गई है. पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यह जानकारी दी.
भारी बारिश से पाकिस्तान का पंजाब प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित
एनडीएमए के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो पुरुषों, दो महिलाओं और आठ बच्चों की मौत हुई है, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं. एनडीएमए ने बताया कि इस मानसून में भारी बारिश के कारण हुए हादसों में अब तक 594 लोग घायल हुए हैं. पाकिस्तान का पंजाब सबसे अधिक प्रभावित प्रांत रहा, जहां 135 लोगों की मौत हुई और 470 लोग घायल हुए.
खैबर पख्तूनख्वा में 56 लोगों की मौत
भारी बारिश की वजह से खैबर पख्तूनख्वा में 56 लोगों की मौत हुई है और 71 घायल हुए हैं. सिंध में 24 लोगों की मौत होने और 40 लोगों के घायल होने की खबर है. बलूचिस्तान में 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक व्यक्ति की मौत हुई है और छह लोग घायल हुए हैं. एनडीएमए की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 25 घर ढह गए, जबकि पांच मवेशी मारे गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










