ePaper

Pakistan Election 2024: क्या पाकिस्तान चुनाव में इतिहास रचेगी हिंदू महिला सवीरा प्रकाश?

Updated at : 06 Feb 2024 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
Pakistan Election 2024: क्या पाकिस्तान चुनाव में इतिहास रचेगी हिंदू महिला सवीरा प्रकाश?

पेशे से डॉक्टर सवीरा प्रकाश के मन में चुनाव लड़ने की इच्छा तब जागृत हुई जब उन्होंने अपने मेडिकल करियर के दौरान सरकारी अस्पतालों में बदहाली देखी. आम आदमी को परेशानी में देखकर सवीरा प्रकाश ने व्यवस्था में परिवर्तन लाने का सोचा और फिर राजनीति में कदम रखा.

विज्ञापन

पाकिस्तान में आम चुनाव 8 फरवरी 2024 को होने वाले हैं. इस चुनाव में पहली बार एक हिंदू महिला ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. सवीरा प्रकाश खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर जिले की रहने वाली हैं. सवीरा प्रकाश ने 2022 में एबटाबाद इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के महिला विंग में सवीरा प्रकाश जनरल सेक्रेटरी के रूप में काम करती हैं. समाज कल्याण के लिए उन्होंने कई काम किए हैं और वे अकसर  महिलाओं की स्थिति में सुधार एवं उनके अधिकारों के लिए भी आवाज उठाती रही हैं.

undefined
पेशे से डाॅक्टर हैं सवीरा प्रकाश

पेशे से डॉक्टर सवीरा प्रकाश के मन में चुनाव लड़ने की इच्छा तब जागृत हुई जब उन्होंने अपने मेडिकल करियर के दौरान सरकारी अस्पतालों में बदहाली देखी. आम आदमी को परेशानी में देखकर सवीरा प्रकाश ने व्यवस्था में परिवर्तन लाने का सोचा और फिर राजनीति में कदम रखा.

undefined
अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से आती हैं सवीरा प्रकाश

सवीरा प्रकाश पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से आती हैं, बावजूद इसके वे चुनाव जीतने को लेकर काफी आशावादी हैं. प्रकाश के पिता ओम प्रकाश भी पीपीपी के कार्यकर्ता रहे हैं.

undefined
इतिहास रचने को तैयार 

सवीरा प्रकाश इस चुनाव में लड़ने वाली पहली महिला बनकर पाकिस्तान में इतिहास रचने जा रही हैं. आज भी पाकिस्तान की राजनीति में महिलाएं गिनती की हैं, चूंकि वे हिंदू हैं इसलिए पूरे विश्व का मीडिया उनपर नजरें गड़ाए हुए है. 

Also Read: 2008 मुंबई ब्लास्ट का मास्टरमाइंड लड़ेगा पाकिस्तान आम चुनाव, नई पार्टी के साथ मैदान में उतरा!
undefined
पाकिस्तान चुनाव में इमरान खान 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान चुनाव के वक्त जेल में हैं. अदालत ने उनकी पत्नी बुशरा बेगम और उन्हें 14 वर्ष की सजा सुनाई है. इस वक्त वे जेल में सजा काट रहे हैं. लेकिन इमरान खान भी हार मानने के मूड में नहीं हैं, वे एआई का सहारा लेकर चुनाव मैदान में कूदे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान एआई का सहारा लेकर अपनी आवाज बनवा रहे हैं और चुनाव मैदान में डटे हैं.

Also Read: 2008 मुंबई ब्लास्ट का मास्टरमाइंड लड़ेगा पाकिस्तान आम चुनाव, नई पार्टी के साथ मैदान में उतरा!
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola