Pakistan Economy Crisis: कंगाल पाकिस्तान अब काटेगा कर्मचारियों का वेतन, दाने-दाने के लिए हो रहा मोहताज

Updated:
विज्ञापन
Pakistan Economy Crisis: कंगाल पाकिस्तान अब काटेगा कर्मचारियों का वेतन, दाने-दाने के लिए हो रहा मोहताज

पाकिस्तान में सैलरी कटौती के बीच कर्मचारियों में पहले से वेतन को लेकर हंगामा जारी है. कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें समय पर सैलरी नहीं मिल रही है. रेलवे कर्मचारियों ने पिछले दिनों वेतन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि उन्हें सैलरी नहीं दी जा रही है.

विज्ञापन

पाकिस्तान में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. देश पूरी तरह से कंगाल होने के कगार पर पहुंच चुका है. जनता दाने-दाने के लिए मोहताज हो गयी है. खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं. हालात ऐसे हो गये हैं कि पाकिस्तान अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कटोरा लेकर मदद के लिए खाक छान रहा है. इस बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तान अपने सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भारी कटौती करने की तैयारी में है.

सरकारी कर्मचारियों के बोनस, भत्ते पर रोक

पाकिस्तान ने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पहले की सरकारी कर्मचारियों के बोनस, भत्तों और स्टडी लीव पर रोक लगा दी है. पाक ने कर्मचारियों के वेतन के 25 फीसदी से अधिक के सभी भत्तों को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है. पाकिस्तान ने ग्रेड 11 से 21 के कर्मचारियों के मेडिकल बिल भुगतान को भी रद्द कर दिया है.

पाकिस्तान में कर्मचारियों को नहीं मिल रही सैलरी

पाकिस्तान में सैलरी कटौती के बीच कर्मचारियों में पहले से वेतन को लेकर हंगामा जारी है. कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें समय पर सैलरी नहीं मिल रही है. रेलवे कर्मचारियों ने पिछले दिनों वेतन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि उन्हें सैलरी नहीं दी जा रही है. रेलवे कर्मचारियों ने हड़ताल में जाने की धमकी भी दी. स्थिति ऐसी हो गयी है कि ट्रेनों का परिचालन सही से नहीं हो पा रहा है.

Also Read: Surgical Strike के बाद भारत पर परमाणु हमले की तैयारी में था पाकिस्तान, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री का दावा

पाकिस्तान में महंगाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

पाकिस्तान में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. भारत के पड़ोसी देश में हर चीन महंगी हो गयी है. सरकार ने आटे, चीन और घी के दामों में 25 से 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है. जिससे पाकिस्तान में आटे की कीमत 150 रुपये से पार पहुंच चुकी है. पाकिस्तान में इंधन के दाम सातवें आसमान पर हैं. पाकिस्तान में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 10 हजार रुपये पहुंच गये हैं. लोग प्लास्टिक थैली में गैस खरीदने के लिए मजबूर हैं. प्लास्टिक थैली में एलपीजी गैस 500 से 900 रुपये तक में उपलब्ध है. वहीं, डीजल 227.80 रुपये और पेट्रोल 214.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मिट्टी का तेल 171.83 रुपये लीटर बिक रहा है.

पाकिस्तान की औसत उत्पादकता वृद्धि 2010 से 2020 तक सिर्फ 1.5 प्रतिशत रही

पाकिस्तान की औसत उत्पादकता वृद्धि 2010 से 2020 तक महज 1.5 प्रतिशत रही. गौरतलब है कि आर्थिक वृद्धि में उत्पादकता वृद्धि का महत्वपूर्ण योगदान है. अध्ययन में देश में उत्पादकता वृद्धि का अनुमान लगाने के लिए 61 क्षेत्रों में विभाजित 1,321 फर्मों के सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया.

पाकिस्तान को विश्व बैंक 1.1 अरब डॉलर का कर्ज अब अगले वित्त वर्ष में मिल पाएगा

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को विश्व बैंक से 1.1 अरब डॉलर के दो कर्ज की मंजूरी अगले वित्त वर्ष तक के लिए टल गई है. सरकार को 45 करोड़ डॉलर के एक ऋण के जनवरी में मंजूर होन की उम्मीद थी. एआईआईबी ने पाकिस्तान को विश्व बैंक के राइज-2 सी स्वीकृति मिलने पर 45 करोड़ डॉलर देने का वादा किया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola