Surgical Strike के बाद भारत पर परमाणु हमले की तैयारी में था पाकिस्तान, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री का दावा

Updated:
विज्ञापन
Surgical Strike के बाद भारत पर परमाणु हमले की तैयारी में था पाकिस्तान, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री का दावा

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की किताब नेवर गिव एन इंच फाइटिंग फॉर द अमेरिका आई लव’ (Never Give an Inch Fighting for the America I Love) मंगलवार को लॉन्च हुई. जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान को लेकर कई बड़े खुलासे किये.

विज्ञापन

बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमले की तैयारी कर रहा था. यह दावा अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने किया है. उन्होंने अपनी नयी किताब में खुलासा किया कि परमाणु हमले वाली बात भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया था.

2019 बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के बाद परमाणु हमले की तैयारी में था पाकिस्तान – पोम्पियो

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की किताब नेवर गिव एन इंच: फाइटिंग फॉर द अमेरिका आई लव’ (Never Give an Inch: Fighting for the America I Love) मंगलवार को लॉन्च हुई. जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान को लेकर कई बड़े खुलासे किये. अपनी नयी किताब में उन्होंने लिखा, दुनिया को शायद की मालूम हो 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव परमाणु हमले के बेहद करीब पहुंच गया था.

भारत भी जवाबी कार्रवाई के लिए था तैयार

पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अपनी किताब में खुलासा किया कि पाकिस्तान की ओर से परमाणु हमले की तैयारी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने भी कमर कस ली थी. 59 साल के पूर्व विदेश मंत्री पोम्पियो ने अपनी किताब में लिखा, भारत भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अपने परमाणु हथियारों की तैनाती की तैयारी में था.

अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान परमाणु हमले को टालने के लिए रातभर काम की

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु हमले को टालने के लिए उनकी टीम ने रातभर काम किया. हमें कुछ घंटों का समय लगा और नयी दिल्ली और इस्लामाबाद में हमारी टीम ने शानदार काम किया. दोनों पक्ष को समझाया कि परमाणु युद्ध की तैयारी नहीं करेंगे.

पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान पर किया था सर्जिकल स्ट्राइक

गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले में 40 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया था. भारतीय सेना ने फरवरी 2019 में पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हमला कर भारी तबाही मचाया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola