ePaper

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की फायरिंग, 50 लोगों की गयी जान

Updated at : 07 Apr 2023 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की फायरिंग, 50 लोगों की गयी जान

Nigeria shooting Updates : अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि स्थानीय चरवाहों ने हमले किये, क्योंकि पहले भी उत्तरी-मध्य नाइजीरिया में भूमि विवाद को लेकर किसानों के साथ उनके कई झगड़े हो चुके हैं.

विज्ञापन

Nigeria shooting : उत्तरी-मध्य नाइजीरिया के एक गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बंदूकधारियों ने दो हमलों में कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी. अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गयी है. ओटुक्पो की स्थानीय सरकार के प्रमुख रुबेन बाको ने बताया कि बेन्यू राज्य के उमोगिदी गांव में बुधवार को बंदूकधारियों ने 47 लोगों की हत्या कर दी. एक दिन पहले इसी जगह पर तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी गयी थी.

बेन्यू राज्य पुलिस और एनेनी सेवुइस ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावरों ने एक बाजार में आग लगा दी थी. हालांकि, सेवुइस ने बताया कि हमले में एक पुलिस अधिकारी सहित आठ लोग मारे गये. अधिकारियों ने बताया कि हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि दोनों हमलों के एक-दूसरे से जुड़े होने की आशंका है. किसी संगठन ने भी अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Also Read: नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने रेलवे स्टेशन पर बोला हमला, गोलीबारी के बाद 30 से अधिक लोगों को किया किडनैप

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि स्थानीय चरवाहों ने हमले किये, क्योंकि पहले भी उत्तरी-मध्य नाइजीरिया में भूमि विवाद को लेकर किसानों के साथ उनके कई झगड़े हो चुके हैं.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola